न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब पत्रकार ने दीपिका से पूछा क्या आप प्रेग्नेंट हैं?, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी रिलीज के लिए तैयार फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दीपिका ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jan 2020 4:58:57

जब पत्रकार ने दीपिका से पूछा क्या आप प्रेग्नेंट हैं?, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी रिलीज के लिए तैयार फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दीपिका ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। दीपिका पादुकोण का अपना जन्मदिन लखनऊ में एसिड पीड़िताओं के साथ मनाया। इसके साथ-साथ दीपिका अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए अलग-अलग रिएलिटी शो में जा रही है। हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरन इंटरव्यू में एक पत्रकार ने दीपिका से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया। पत्रकार ने पूछा कि ऐसी अफवाह हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं। इस सवाल से दीपिका पादुकोण काफी नाराज हुईं और उन्होंने पत्रकार को करारा जवाब दिया।

इसपर दीपिका पादुकोण ने फट से जवाब देते हुए कहा, 'क्या मैं प्रेग्नेंट दिखाई दे रही हूं? मैं जब फैमिली प्लानिंग करूंगी तो आपसे पूछ लूंगी। अगर आप परमिशन देंगे तो मैं प्लान करूंगी। अगर मैं प्रेग्नेंट हुई तो सभी को 9 महीने में पता चल जाएगा।'

deepika padukone,chhapaak,pregnancy rumors,journalist,deepika angry,deepika reply,deepika padukone news in hindi,deepika padukone new movie,entertainment,bollywood news in hindi

बिग बॉस में छपाक के प्रमोशन के लिए आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिग बॉस में जाने की कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सलमान और मेरे प्रशंसक इसको लेकर उत्सुक रहते हैं कि क्या हम एक साथ फिल्म कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि वास्तव में मैं सलमान खान के साथ काम करना चाहती हूं। उन्होंने कहा लेकिन ये जरूरी है कि किसी अच्छी फिल्म का प्रपोजल आए।

दीपिका ने कहा कि हमने हमेशा सलमान को कुछ खास तरह की फिल्मों में देखा है। उन्होंने कहा कि मैं 'हम दिल दे चुके सनम' की सबसे बड़ी प्रशंसक हूं। मैं उन्हें उस तरह की भूमिका में देखना चाहूंगी जैसे उन्होंने इस फिल्म में की। अभी साथ में हमारे पास कोई प्रोजेक्ट नहीं हैं, लेकिन मैं उनके साथ फिल्म करना पसंद करूंगी।

deepika padukone,chhapaak,pregnancy rumors,journalist,deepika angry,deepika reply,deepika padukone news in hindi,deepika padukone new movie,entertainment,bollywood news in hindi

इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने सिद्धांत चतुर्वेदी संग फिल्म में काम करने को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि ये एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जिसकी शूटिंग मार्च में शुरू होगी। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी अगली फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी संग काम कर रही हूं। इस फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा कर रहे हैं। हम इसकी शूटिंग मार्च में करना शुरू करेंगे।

प्रोड्यूसर करण जौहर ने कुछ दिनों पहले ट्वीट करके बताया था कि दीपिका-सिद्धांत की ये फिल्म 12 फरवरी 2021 को रिलीज होगी।

फिल्म छपाक की बात करें तो डायरेक्टर मेघना गुलजार की बनाई ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका मालती नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। उनके साथ विक्रांत मैसी नजर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव