न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में अपनी फिल्म 'छपाक' का प्रमोशन नहीं करेगी दीपिका, ये बताई वजह

दीपिका ने साफ़ कहा है कि वह दिल्ली में अपनी फिल्म का प्रमोशन नहीं करेगी। दीपिका ने इसकी वजह भी बताई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Dec 2019 1:43:44

दिल्ली में अपनी फिल्म 'छपाक' का प्रमोशन नहीं करेगी दीपिका, ये बताई वजह

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर और एक गाना रिलीज हो गया है। दोनों को ही सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वही अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दीपिका इन दिनों टीवी के रियलिटी शोज से लेकर मीडिया से मिलने तक सबकुछ करती नज़र आ रही हैं। हाल ही में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में दीपिका अपनी फिल्म का प्रमोशन करती नजर आई। बता दे, इस फिल्‍म में दीपिका सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रही बल्कि पहली बार 'छपाक' (Chhapaak) के जरिए प्रोड्यूसर भी बन रही हैं। वही दीपिका ने साफ़ कहा है कि वह दिल्ली में अपनी फिल्म का प्रमोशन नहीं करेगी। दीपिका ने इसकी वजह भी बताई है। दीपिका पादुकोण और फिल्‍म की निर्देशक मेघना गुलज़ार (Meghna Gulzaar) ने अपना आधिकारिक बयान जारी कर साफ कर दिया है कि वो दिल्ली आकर इस फ़िल्म का प्रोमोशन नहीं करेंगी। इसकी वजह है दिल्ली में हो रही हिंसा और विरोध प्रदर्शन की घटनाएं। दरअसल दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को जामिया विश्‍वविद्यालय में इस विरोध प्रदर्शनक के साथ ही हिंसात्‍मक घटनाएं भी हुईं। इसी के बाद से ये विरोध और भी बढ़ गए हैं।

ऐसे में दीपिका ने अपने बयान में कहा कि हमें लगता है कि ये हमारी तरफ से असंवेदनशील होगा अगर हम देश और विशेषकर दिल्‍ली शहर में हो रहे इन प्रदर्शनों के बीच अपनी फ़िल्म का प्रचार करें। हम जल्द से जल्द इस हिंसा के थमने, शांति और सौहार्द स्थापित होने की कामना करते हैं और उन सब से माफी मंगते हैं जिन्हें हमारे वहां न आने से तकलीफ हो रही है। हम उम्‍मीद करते हैं कि आप हमारी बात समझेंगे।

deepika padukone,meghna gulzar,chhapaa,chhapaak promotions,deepika padukone news in hindi,entertainment,bollywood news in hindi

ट्रेलर लांच के दौरान फूट-फूटकर रोई दीपिका

हाल में मुंबई में छपाक का ट्रेलर लांच इवेंट रखा गया था। जहां ट्रेलर लांच के दौरान दीपिका फिल्म के बारे में बात करते हुए काफी इमोशनल हो गईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। इवेंट में स्टेज पर जैसे ही बोलने के लिए दीपिका माइक उठाती हैं, उनकी आंखे नम हो जाती, उनकी आवाज भारी हो जाती। रोते हुए दीपिका ने कहा था कि जब भी मैं ट्रेलर देखती हूं तो मेरे आंसू नहीं थमते। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि यह उन फिल्मों में से है जिसे करने का फैसला आप डायरेक्टर के साथ चंद मिनट की मीटिंग के बाद ले लेते हैं। 'छपाक' मेरे लिए वही फिल्म है। मेघना इस फिल्म के लिए आपका धन्यवाद, यह मेरे करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी। हमने इसे बहुत प्यार, जिम्मेदारी के साथ बनाया है। दीपिका बोलते हुए अपने आंसू पोंछती हैं। उनके लिए कुछ भी बोलना मुश्किल हो रहा था।

बता दें कि 'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्‍मी अग्रवाल की असली जिंदगी से प्रेरित फिल्‍म है। ये फिल्‍म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्‍म में दीपिका के साथ विक्रात मैसी नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव