देश में लगे लॉकडाउन की वजह से सभी बॉलीवुड स्टार्स अपना काम खुद कर रहे है। इस बीच एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस सिंक में रखे बर्तनों से बात करती नजर आ रही है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने बर्तनों से बोलती हैं कि क्या? डूड, तुम हमेशा मेरे तरफ ही क्यों देखते रहते हो। नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इस टिकटॉक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में सिंक में रखे हुए बर्तनों से बात करते हुए कहा, "क्या? डूड, तुम हमेशा मेरे तरफ ही क्यों देखते रहते हो। चुप रहो, क्योंकि मैंने तुम्हें घूरते हुए पकड़ लिया है। कसम से, किसी से भी पूछ लो, तुम हमेशा ही मेरी तरफ देखते रहते हो।"
नोरा फतेही के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है। बता दें कि लॉकडाउन में भी नोरा फतेही सोशल मीडिया के जरिए अकसर फैंस से जुड़ती हैं।














