न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड में कोरोना का डर, सलमान-ऋतिक ने कैंसिल किया अमेरिका टूर

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Mar 2020 1:23:30

बॉलीवुड में कोरोना का डर, सलमान-ऋतिक ने कैंसिल किया अमेरिका टूर

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर पूरी दुनिया में डर का माहौल है। आम आदमी के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस डर से अछूते नहीं है। बॉलीवुड सेलेब्स भी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बच रहे है। ऐसे में सलमान खान (Salman Khan) ने अपना दबंग टूर पोस्टपोन कर दिया है। वहीं,ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी अमेरिका में होने वाला फैन इवेंट कैंसिल कर दिया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सलमान खान का ये इवेंट तीन अप्रैल से 12 अप्रैल तक कनाडा और अमेरिका में होने वाला था। ये कोरोना वायरस के कारण पोस्टपोन हो गया है। सलमान के इस कॉन्सर्ट को उनके भाई सोहेल खान ने ऑर्गनाइज किया था।

coronavirus,Salman Khan,Hrithik Roshan,cancelled us tour,salman khan news,hrithik roshan news,bollywood,entertainment

सलमान इस इवेंट के जरिए अटलांटा, न्यू जर्सी, बॉस्टन, टोरंटो, डलास, हॉस्टन, सैन जोस और सिएटल में लोगों से मिलते। सलमान खान के मैनेजर के मुताबिक- 'इस वक्त ट्रैवल करना ठीक नहीं है। खतरा कम हो जाने के बाद कॉन्सर्ट की नई डेट की घोषणा की जाएगी।'

इसके साथ ऋतिक रोशन ने कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में होने वाले इवेंट को कैंसिल कर दिया है। ऋतिक का ये कॉन्सर्ट 10 अप्रैल से शुरू होने वाला था। ऋतिक 9 दिन तक शिकागो, वाशिंगटन, न्यू जर्सी, डलास, अटलांटा और सैन होजे में जाने वाले थे। कोरोना के कारण शुरू हुई ये गंभीर परिस्थितियों के शांत होने के बाद ऋतिक रोशन नई डेट पर विचार करेंगे।

सूर्यवंशी की रिलीज डेट टली

कोरोना वायरस के कारण 24 मार्च को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) की रिलीज डेट को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। क्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। अपने ट्विट में अक्षय कुमार ने लिखा 'क्योंकि हमारी सुरक्षा सबसे पहले आती है। सुरक्षित रहिए, अपना ध्यान रखिए।'

इसके साथ ही अक्षय कुमार ने एक नोट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'हमने फिल्म सूर्यवंशी बहुत ही मेहनत और लग्न के साथ बनाई है। इसलिए हम आपको और आपके परिवार को यह फिल्म देखते हुए देखने के लिए उत्साहित थे, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हमने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।' नोट में अक्षय ने आगे लिखा कि हमारे लिए दर्शकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे जरूरी है फिल्म यह सही समय आने पर रिलीज की जाएगी। क्योंकि सुरक्षा सबसे पहले आती है। तब तक फिल्म को लेकर अपना उत्साह बनाए रखें। अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। कोरोनावायरस से हम सभी को लड़ना होगा। - टीम सूर्यवंशी।

फिल्मों की शूटिंग पर पड़ा असर

कोरोना वायरस का असर फिल्मों की शूटिंग पर भी पड़ा है। करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म तख्त का जैसलमेर और जोधपुर का शेड्यूल रद्द हो गया है। वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग राजस्थान में होनी थी, जिसे मुंबई शिफ्ट कर दिया है।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग भी कोरोना वायरस के कारण शिफ्ट हो गई है। ये फिल्म पहले राजस्थान के मंडावा में शूटिंग होनी थी। अब ये फिल्म लखनऊ में शूट होगी। वहीं, सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म राधे अजरबैजान का शेड्यूल भी कैंसिल हो गया है।

आपको बता दें कि इस वायरस के कारण दिल्ली, केरल और जम्मू कश्मीर के सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं और भारत में इस वायरस से संक्रमित 76 मामले सामने आ चुके है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य पूर्व तनाव बढ़ा: कतर के बाद अबू धाबी भी ईरान के हमले के दायरे में, मिसाइल मलबे से गैस फैसिलिटी बंद
मध्य पूर्व तनाव बढ़ा: कतर के बाद अबू धाबी भी ईरान के हमले के दायरे में, मिसाइल मलबे से गैस फैसिलिटी बंद
तेल और गैस उद्योग में संकट: ईरान ने रियाद, कतर और यूएई पर मिसाइल हमले तेज किए
तेल और गैस उद्योग में संकट: ईरान ने रियाद, कतर और यूएई पर मिसाइल हमले तेज किए
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
‘ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब नहीं होंगे हमले’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब नहीं होंगे हमले’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
कानपुर रेल ट्रैक पर सिलेंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, टला बड़ा बड़ा हादसा
कानपुर रेल ट्रैक पर सिलेंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, टला बड़ा बड़ा हादसा
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस: पेड प्रीव्यू से ही मचा धमाल,  तोड़ दिया पहले पार्ट का रिकॉर्ड
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस: पेड प्रीव्यू से ही मचा धमाल, तोड़ दिया पहले पार्ट का रिकॉर्ड
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
‘शराब से बना ली दूरी, अब यही है लक्ष्य’, IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा
‘शराब से बना ली दूरी, अब यही है लक्ष्य’, IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन