न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के खिलाफ जंग में मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, दान किए 25 करोड़ रुपये

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आगे आए और उन्होंने 25 करोड़ रुपये दान किए। अक्षय ने पीएम मोदी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Mar 2020 7:34:53

कोरोना के खिलाफ जंग में मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, दान किए 25 करोड़ रुपये

कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया में 6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है, इनमें से 1,35,735 लोग इस वायरस से निजात पा चुके है वहीं 28 हजार से ज्यादा मौते इस वायरस की वजह से हो चुकी है। भारत में भी लगातार इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं और इसे बढ़ने से रोका जा सके इसी के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। भारत में 900 से ज्यादा संक्रमित मामलें सामने आ चुके है और 23 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस (Coronavirus) की महामारी से लड़ने के लिए जहां एक तरफ सरकार अपना काम कर रही है वहीं बॉलीवुड सेलेबस भी इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में आगे आ रहे है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से यह आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने और देश की जनता को सुरक्षित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में मदद करने के लिए अपना योगदान करने की अपील की है। लोग मदद के लिए PM Cares Fund (पीएम केयर्स फंड) में पैसा डोनेट कर सकते हैं।

ऐसे में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आगे आए और उन्होंने 25 करोड़ रुपये दान किए। अक्षय ने पीएम मोदी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी और लिखा, 'यह वो समय है जब केवल हमारे लोगों की जिंदगी मायने रखती है। और हम इसके लिए जो भी कर सकते हैं वो करना चाहिए। मैं अपनी बचत से नरेंद्र मोदी जी के पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दान करने की शपथ लेता हूं। जिंदगियां बचाते हैं। जान है तो जहां है।'

मालूम हो कि पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'PM-CARES फंड छोटे से दान को भी स्वीकार करता है। यह आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करेगा और नागरिकों की सुरक्षा पर हो रही रिसर्च को प्रोत्साहित करेगा। आइए हम अपनी भावी पीढ़ियों के लिए भारत को स्वस्थ और अधिक समृद्ध बनाने के लिए काम करें।' इसके साथ ही उन्होंने बैंक अकाउंट नंबर और पेमेंट मोड संबंधित जानकारियां भी दी हैं। जिसमें देश का कोई भी नागरिक अपना योगदान दे सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका