पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में कोरोना वायरस की चपेट में है। कोरोना वायरस (Coronavirus) की साइकिल को तोड़ने के लिए देश में 21 दिन के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है। जो रात 12 बजे से शुरू हो गई है। कल यानी 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर देश को संबोधित करते हुए इस बात की घोषणा की थी। पीएम ने कहा कि ये लॉकडाउन (Lockdown) आपको बचाने के लिए, आपके परिवार को बचाने के लिए लागू किया जा रहा है। इस दौरान घरों से निकलने पर पूरी पाबंदी लगाई जा रही है। पीएम ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो कई परिवार तबाह हो जाएंगे। पीएम मोदी नें कहा 'घर में रहें, घर में रहें और एक ही काम करें कि अपने घर में रहें।' पीएम मोदी के इस फैसला का बॉलीवुड ने सपोर्ट किया, लेकिन लॉकडाउन का सुनकर स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) परेशान हो गईं। 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से अब लोग घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे ऐसे में स्वरा मुंबई में फंस गई हैं और उन्हें अपने घर की याद सताने लगी है। स्वरा का घर दिल्ली में है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इस बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि मैं घर जाना चाहती हूं। इसके साथ ही उन्होंने रोने वाले इमोजी बनाए।
I WANNA GO HOME 😢😢😢
— Swara Bhasker (@ReallySwara) March 24, 2020
सेलेब्स ने इस 21 दिन के लॉकडाउन के सपोर्ट में ट्वीट्स किए। तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने लिखा कि 21 दिन! हमारी जिंदगी के बदले में हमारे लिए बहुत बड़ी बात नहीं है। चलो यह सब करते हैं! और उम्मीद है कि इस लॉकडाउन के अंत तक हमारे पास निश्चित रूप से जश्न मनाने का कारण और वक्त होगा।
दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने भी लॉकडाउन पर रिएक्ट किया है। दिलीप कुमार ने ट्वीट कर लिखा- दवा भी, दुआ भी, पहले कुछ फासला भी, वो करीम है रहीम है, और वही मुश्किल कुशा भी। मेरी आप सभी लोगों से अपील है कि घर पर रहें। कोरोना वायरस लॉकडाउन का पालन करें। भगवान आप सभी का भला करें।
21 days !
— taapsee pannu (@taapsee) March 24, 2020
Not a lot for us in return of our lives.
Let’s do this everyone ! 💪🏼
And hopefully by the end of THIS lockdown we surely will have a reason n time to celebrate. Until then let’s get through one day at a time.














