न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BMC का दोहरा चेहरा, कंगना के दफ्तर पर तुरंत कार्रवाई, मनीष मल्होत्रा को दिया 7 दिन का वक्त

मनीष मल्होत्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जबकि कंगना को 24 घंटे का समय देकर थोड़ा कार्रवाई की गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Sep 2020 12:58:30

BMC का दोहरा चेहरा, कंगना के दफ्तर पर तुरंत कार्रवाई, मनीष मल्होत्रा को दिया 7 दिन का वक्त

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के ऑफिस में कथित अवैध निर्माण को लेकर हुए तोड़फोड़ के बाद महाराष्ट्र (Maharshtra) की राजनीति में हंगामा मचा है। वहीं, इस बीच महानगर पालिका की दो अलग-अलग भूमिका सामने आई है। बांद्रा के पाली हिल इलाके में कंगना रानौत के दफ्तर के ठीक बगल में मनीष मल्होत्रा का बंगला है। मुंबई महानगर पालिका ने मनीष मल्होत्रा के बंगले पर नोटिस जारी कर 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। कंगना और मनीष मल्होत्रा दोनों को एक ही दिन नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, मनीष मल्होत्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जबकि कंगना को 24 घंटे का समय देकर थोड़ा कार्रवाई की गई।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के बंगले में अवैध निर्माण कार्य किया गया है, जिसको लेकर यह नोटिस दिया गया और स्पष्टीकरण देने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ कंगना को स्टॉप वर्क नोटिस तुरंत दिया गया था और सिर्फ 24 घंटे का समय दिया गया था।

बांद्रा पाली हिल में मनीष मल्होत्रा का बंगला नंबर 6 है जबकि कंगना का बंगला नंबर 5 था। मुंबई महानगर पालिका की नोटिस के मुताबिक, रिहायशी इमारत होने के बावजूद व्यवसायिक इमारत के रूप में बदलाव किया गया। ग्राउंड फ्लोर पर केबिन बनाया गया जो अवैध तरीके से बनाया गया। बंगले की दूसरी मंजिल के टेरिस पर शेड बनाकर नियमों का उल्लंघन किया गया है।

तीन बजे कोर्ट में सुनवाई

बृहनमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन ने भले ही कंगना रनौत को तगड़ा नुकसान पहुंचा लिया हो, लेकिन अगर कंगना ने इसको गैरकानूनी साबित कर दिया तो BMC को बड़ा झटका लग सकता है। आज (गुरुवार) दोपहर 3 बजे इस मामले की सुनवाई होनी है। कंगना का बांद्रा स्थित ऑफिस तोड़ने के बाद बीएमसी पर कई लोगों ने नाराजगी जताई थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी ऑफिस में और तोड़फोड़ पर रोक लगा दी है। हालांकि कंगना की लीगल टीम ने जब तक स्टे लिया बताया जा रहा है कि तब तक उनका 80% नुकसान हो चुका था। इस बीच खबर है कि कल देर रात हुई शरद पवार और उद्धव के बीच मुलाकात के बाद शिवसेना के नेताओं और प्रवक्ताओं को कंगना पर ना बोलने का आदेश दिया गया है। कंगना के मुद्दे पर संजय राउत को भी मीडिया से बात न करने की सलाह दी गई है। शरद पवार ने कहा कि- 'मुझे उनके (कंगना रनौत) दफ्तर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मैंने अखबारों में पढ़ा था कि वो अवैध निर्माण है। जो भी हो, मुंबई में अवैध निर्माण कोई नई बात नहीं हैं। अगर बीएमसी नियमों के हिसाब से काम कर रही है तो ये सही है।'

इससे पहले खबर सामने आई थी कि शरद पवार बीएमसी की इस कार्रवाई से नाखुश हैं और उन्होंने कहा है कि इससे विपक्ष को बोलने का मौका मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव