न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए गाज़ियाबाद पहुंचे थे Aamir Khan- खड़ा हुआ विवाद, BJP विधायक ने की पुलिस में शिकायत

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इसकी वजह हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए आमिर खान चंद घंटों के लिए गाज़ियाबाद पहुंचे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 1:32:39

'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए गाज़ियाबाद पहुंचे थे Aamir Khan- खड़ा हुआ विवाद, BJP विधायक ने की पुलिस में शिकायत

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इसकी वजह हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए आमिर खान चंद घंटों के लिए गाज़ियाबाद पहुंचे थे। लेकिन अब इसे लेकर एक विवाद हो गया है। दिल्ली के सटे गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पर कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, सेट से आमिर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता मास्क पहने नहीं दिख रहे हैं।

bjp,mls nand kishore gurjat,aamir khan,covid 19 norms,aamir khan news,entertainment,bollywood news

लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि पिछले दिनों गाजियाबाद दौरे के दौरान एक्टर आमिर खान ने कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में घोर लापरवारी का परिचय देते हुए नियमों का उल्लंघन किया है। विधायक का यह भी कहना है कि निजी कार्यक्रम में लोनी में आगमन के दौरान लोगों की भीड़ से घिरे आमिर खान ने मास्क तक नहीं लगाया था, जबकि यह बेहद जरूरी था। इसके अलावा शारीरिक दूरी के नियमों को भी जमकर उल्लंघन हुआ है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार मामले सामने आ रहे हैं।

नंदकिशोर गुर्जर ने आमिर खान के खिलाफ कोरोना महामारी के नियमों का उल्लंघन करने के लिए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ट्रानिका सिटी थाना पुलिस को तहरीर दी है। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर की शिकायत पर ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश पवार ने बताया कि मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें, बुधवार को आमिर खान ट्रॉनिका सिटी स्थित रूपा की एक कंपनी में लाल सिंह चड्ढा फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। वह यहां करीब आधे घंटे रहे और शूटिंग कर निकल गए। उनकी कार सीधा कंपनी में आई और वहां से निकल गई। लेकिन आमिर के आने की जानकारी मिलने पर टोनिका सिटी और आसपास के क्षेत्र के लोग वहां एकत्र हो गए। पत्रकारों से भले ही आमिर ने बात न की हो लेकिन कंपनी के अंदर लोगों की फरमाइश पर आमिर ने कुछ फोटो खिंचाई। मौके पर लोनी एसडीएम समेत अन्य पुलिस बल तैनात रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका