बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दुर्गामती: द मिथ' का ट्रेलर (Durgamati Trailer) बुधवार को रिलीज हो चुका है, जो देखने में बहुत ही डरावना है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हैं। बता दें, 'दुर्गामती' तेलुगू फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'भागमती' का ऑफिशियल रीमेक है। इसलिए अब सोशल मीडिया पर इन दोनों एक्टर्स की तुलना की जा रही है। दुर्गामती में अपने किरदार के लिए जहां भूमि पेडनेकर को बधाइयां मिल रही हैं, वहीं तेलुगु सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के फैंस दुर्गामती से ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं। दुर्गामती अनुष्का की फ़िल्म भागमती का आधिकारिक रीमेक हैं और फैंस दोनों फ़िल्मों और एक्ट्रेस की तुलना कर रहे हैं।
#BhumiPednekar
Sorry to say this, you may be a good actor but you can't match the screen presence of our #LadySuperstar #AnushkaShetty . This scene has a seperate fan baफिल्म को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे नेटिजेंस
सोशल मीडिया पर आ रहे लोगों के रिएक्शन से पता चलता है कि भूमि पेडनेकर, अनुष्का शेट्टी को टक्कर देने में सफल नहीं हो पाई हैं। लोगों का मानना है कि भूमि ने 'दुर्गामती' में उतना दमदार अभिनय नहीं किया है, जो अनुष्का ने फिल्म 'भागमती' में किया था।
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भूमि पेडनेकर माफ कीजिए आप एक अच्छी अभिनेत्री हो सकती हैं, लेकिन अनुष्का शेट्टी से आपकी तुलना नहीं की जा सकती है।
दूसरी फैन ने भागमती के पोस्टर शेयर करके लिखा- इसे कहते हैं रोंगटे खड़े होना। इसे कहते हैं ख़तरनाक। इसे कहते हैं ज़बरदस्त परफॉर्मेंस।
एक अन्य फैन ने लिखा- चाहे जितनी मेहनत कर लो, उनके एक्टिंग स्किल्स को मैच नहीं कर सकते।This is what gives goosebumps
This is what called fierceness
This is what called stunning performance 🔥#AnushkaShetty #Bhaagamathie #Durgamati 👉














