आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'बाला' ने 4 दिनों में 52.21 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर ली है। फिल्म ने बीते सोमवार करीब 8.26 करोड़ रुपये की कमाई की है। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'बाला' (Bala Box Office Collection Day 4) की ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि फिल्म पहले हफ्ते में ही 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। इसके साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी। पिछले तीन दिनों की कमाई पर एक नजर डाले तो पहले दिन 10.15 करोड़, दूसरे दिन 15.73 करोड़ और तीसरे दिन 18.07 करोड़ रुपये की कमाई की है।
#Bala crosses ₹ 50 cr... Remarkable hold on Day 4... Trends better than Ayushmann’s last hit #DreamGirl [Day 4: ₹ 7.43 cr]... Holiday on Day 5 [#GuruNanakJayanti] sh
![]()
बता दे, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'बाला बालमुकुंद शुक्ला' यानी कि 'बाला' (Bala) की कहानी है, जो बचपन में अपने लंबे बालों और जबरदस्त एटीट्यूड के लिए पहचाने जाते थे। नन्हे बाला लड़कियों के बीच अपने बालों की स्टाइल से मशहूर थे। टीचर से लेकर दोस्तों का मजाक उड़ाने में जरा सा भी वक्त नहीं लेते, लेकिन वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि खुद मजाक बनने को मजबूर हो गए। 25 की उम्र में बाला का बाल झड़ना शुरू हो गया और फिर लग गई वाट। 200 से ज्यादा नुस्खे अपनाए, लेकिन फिर भी कोई उपाय नहीं मिला। आखिर में नकली बालों का सहारा लेना पड़ा। काले रंग की वजह से बचपन से लोगों का ताना सुनती आईं लतिका त्रिवेदी (Bhumi Pednekar) अपने क्लासमेट बाला को बीच-बीच में छेड़ती रहती। फिर लाइफ में आती हैं परी मिश्रा (Yami Gautam), जो सच में बाला की जिंदगी के लिए परी होती हैं और फिर शुरू होता है फिल्म का असली मजा।














