न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनी देओल ने 'अपने 2' का किया एलान, दोनों बेटे और पोते करण देओल के साथ पर्दे पर नजर आएंगे धर्मेंद्र

सनी देओल ने फ़िल्म की घोषणा करते हुए ट्वीट किया- बाबाजी के आशीर्वद और आपके प्यार की वजह से आज हम वापस एक साथ नज़र आएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Nov 2020 12:43:49

सनी देओल ने 'अपने 2'  का किया एलान, दोनों बेटे और पोते करण देओल के साथ पर्दे पर नजर आएंगे धर्मेंद्र

हिंदी सिनेमा के लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे। गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर सनी देओल ने 'अपने 2' के रूप में बड़ा एलान किया है, जिसमें ख़ास बात यह है कि इस बार देओल फैमिली की तीसरी पीढ़ी यानी सनी देओल के बेटे करण देओल भी स्टार कास्ट का हिस्सा होंगे। बता दे, करण देओल के लिए यह पहला मौक़ा होगा, जब वो अपने दादा, पिता और चाचा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। करण ने सनी देओल के निर्देशन में बनी पल-पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

सनी देओल ने फ़िल्म की घोषणा करते हुए ट्वीट किया- बाबाजी के आशीर्वद और आपके प्यार की वजह से आज हम वापस एक साथ नज़र आएंगे। अपने पिता, भाई और इस बार बेटे के साथ काम करने का मौक़ा मिलने पर ख़ुद को ख़ुशनसीब मानता हूं। 'अपने 2' अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगी। 'अपने 2' को अनिल शर्मा निर्देशित कर रहे हैं, जिन्होंने 2007 में आयी अपने को भी निर्देशित किया था। अपने का निर्माण भी धर्मेंद्र ने ही किया था। फ़िल्म में शिल्पा शेट्टी और कटरीना कैफ़ फीमेल लीड रोल में थे।

धर्मेंद्र ने भी रविवार को ट्वीट करके यह जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी कि अपने 2 लेकर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने लिखा था- 'आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ, हमने अपने 2 बनाने का फ़ैसला किया है। धर्मेंद्र ने इससे ज़्यादा डिटेल्स शेयर नहीं कीं।'

कुछ दिन पहले धर्मेंद्र ने ट्विटर पर अपने फ़िल्म की एक वीडियो क्लिप शेयर करके इसे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों में से एक बताया था। धर्मेंद्र ने लिखा था- 'अपने, मेरे जीवन की बेहतरीन फ़िल्मों में से एक। पूरी यूनिट की साझा कोशिश। आप सबने इसे ख़ूब प्यार दिया था।'

आपको बता दे, यह पांचवी बार होगा, जब धर्मेंद्र अपने बेटों सनी और बॉबी के साथ पर्दे पर दिखेंगे। अपने के बाद धर्मेंद्र ने सनी और बॉबी के साथ यमला पगला दीवाना फ्रेंजाइजी की तीन फ़िल्में की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव