न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुष्का शर्मा को अफगानी क्रिकेटर राशिद खान की वाइफ क्यों बता रहा है Google? जानें पूरा माजरा

अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम के जबरदस्‍त गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) की पत्‍नी का नाम पूछने पर गूगल सर्च (Google Search) इसे 'अनुष्‍का शर्मा' (Anushka Sharma) बता रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 3:53:11

अनुष्का शर्मा को अफगानी क्रिकेटर  राशिद खान की वाइफ क्यों बता रहा है Google? जानें पूरा माजरा

आजकल हमें किसी के बारे में कुछ भी जानकारी लेनी तो गूगल पर सर्च करके आसानी से हासिल की जा सकती है। लेकिन कई बार गूगल भी ऐसे जवाब दे देता है जिनपर विश्वास करना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ गूगल ने हाल ही में किया। दरअसल, अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम के जबरदस्‍त गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) की पत्‍नी का नाम पूछने पर गूगल सर्च (Google Search) इसे 'अनुष्‍का शर्मा' (Anushka Sharma) बता रहा है। इसके बाद यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि इस सवाल का जवाब तो बच्‍चे-बच्‍चे को पता है क‍ि बॉलीवुड की प्रस‍िद्ध एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा इंडियन क्रिकेट टीम के कप्‍तान व‍िराट कोहली (Virat Kohli) की पत्‍नी हैं। लेकिन गूगल से ये बड़ी गड़बड़ हो गई है।

दरअसल जब गूगल पर राशिद खान की वाइफ के बारे में सर्च करते हैं तो गूगल न केवल राशिद खान को मैरिड बता रहा है बल्कि वाइफ के नाम के आगे अनुष्का शर्मा बता रहा है। गूगल शादी की तारीख में भी 11 दिसंबर 2017 बता रहा है जिस दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हुई थी।

anushka sharma,afgan cricketer,rashid khan,rashi khan wife anushka sharma,google,google mistake,list of google mistakes,entertainment

कई लोग इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर भी करने लगे हैं। लेकिन गूगल से इतनी बड़ी गलती हो क्‍यों रही है ? आइए हम आपको पूरा माजरा समझाते हैं। दरअसल साल 2018 में राशिद खान ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया था। इस दौरान एक फैन के सवाल के जवाब में राशिद खान ने अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा को अपनी फेवरिट बॉलिवुड हिरोइन बताया था। इसके बाद राशिद खान ट्रेंड में आ गए थे और कई न्यूज पोर्टल पर अनुष्का शर्मा के उनकी फेवरिट हिरोइन की स्टोरी चलाई गई थी। कई स्टोरीज में अनुष्का और राशिद खान का नाम एक साथ आने के बाद अब गूगल इन दोनों को पति-पत्नी बता रहा है। हालांकि इसी साल जुलाई में एक इंटरव्‍यू के दौरान राशिद ने कहा था क‍ि उनकी शादी अब तक नहीं हुई है।

anushka sharma,afgan cricketer,rashid khan,rashi khan wife anushka sharma,google,google mistake,list of google mistakes,entertainment

अब यह बात तो सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली की वाइफ हैं। अनुष्का इस समय प्रेगनेंट हैं और जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अब प्रेग्नेंसी के अलावा अनुष्का गूगल के इस नए कारनामे के कारण और ज्यादा चर्चा में आ गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका