न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलुगू एक्ट्रेस की चेतावनी - अनुराग कश्यप पर जल्द एक्शन नहीं लिया गया तो करूंगी भूख हड़ताल

फिल्मकार अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली तेलुगू एक्ट्रेस पायल घोष ने रविवार को कहा कि अगर कश्यप के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल करेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Sep 2020 11:45:43

तेलुगू एक्ट्रेस की चेतावनी - अनुराग कश्यप पर जल्द एक्शन नहीं लिया गया तो करूंगी भूख हड़ताल

फिल्मकार अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली तेलुगू एक्ट्रेस पायल घोष ने रविवार को कहा कि अगर कश्यप के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल करेंगी। वर्सोवा पुलिस थाने के बाहर एक्ट्रेस ने संवाददाताओं से कहा कि अनुराग कश्यप 'प्रभावशाली व्यक्ति' हैं, इसलिए मुंबई पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बावजूद अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़िता के वकील नितिन सतपुते रविवार को जांच में तेजी लाए जाने की मांग करने के लिए थाने गए थे।

पायल के वकील नितिन सतपुते ने ट्वीट कर कहा कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? नितिन सतपुते ने ट्विटर पर कहा, 'जब गरीब आदमी पर यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप लगता है तो पुलिस 'तुरंत कार्रवाई' करती है और बिना किसी जांच के उन्हें गिरफ्तार कर लेती है और जांच बाद में शुरू होती है। गरीब और अमीर के लिए दो अलग कानून है क्या?'

बता दे, पीड़िता ने 6 दिन पहले कश्यप के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि कश्यप ने वर्ष 2013 में वर्सोवा के यारी रोड के एक स्थान पर पीड़िता के साथ रेप किया था। हालांकि, कश्यप ने आरोपों को 'बेबुनियाद' करार देते हुए इन्हें खारिज किया था।

पीड़िता ने कहा कि उन्होंने पुलिस थाने में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, 'यदि मुझे जल्द ही न्याय नहीं दिलाया गया तो मैं भूख हड़ताल करूंगी।' एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि कश्यप और उनके शुभचिंतक की ओर से उन्हें धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी थाने में मौजूद नहीं थे इसलिए उन्हें सोमवार को फिर से थाने आने को कहा गया है।

अनुराग ने आरोपों को बताया है बेबुनियाद

दूसरी ओर, एक्ट्रेस के आरोपों के एक दिन बाद 20 सितंबर को एक के बाद एक अनुराग कश्यप ने कई ट्वीट किए और खुद पर लगे इन गंभीर आरोपों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव