कोरोना संकट की वजह से फिल्मों को सिनेमाघरों की बजह अब ओटीटी प्लेटफॉर्मस (OTT Platforms) पर रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में राजकुमार राव (Raj Kumar Rao) की फिल्म लूडो (Ludo) भी जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। इस बात का ऐलान खुद राजकुमार राव ने सोशल मीडिया (Social Media) पर किया है। अनुराग बसु (Anurag Basu) के डायरेक्शन में बनी फिल्म लूडो का एक सीन शेयर करते हुए राजकुमार ने ये ऐलान किया है।
राजकुमार राव के साथ इस फिल्म में फातिमा सना शेख (Fatima Sana Sheikh) भी नजर आने वाली हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें उनके साथ फातिमा नजर आ रही हैं। फातिमा ने खूबसूरत रेड ड्रेस पहनी है और गोद में एक बच्चे को रखा हुआ है। वहीं, राजकुमार राव लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। उनका लुक एक टपोरी आदमी जैसा लग रहा है। इनके साथ कुछ और लोग भी हैं।














