न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अंकिता लोखंडे का रिया पर हमला, कहा - जिसकी सेहत पहले से ठीक ना हो, उसे ड्रग्स कैसे दे सकते हो?

पोस्ट में उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर भी निशाना साधा है। अंकिता ने यह भी स्‍पष्‍ट क‍िया क‍ि उन्‍होंने कभी यह नहीं कहा कि सुशांत की हत्‍या हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Sep 2020 10:26:57

अंकिता लोखंडे का रिया पर हमला, कहा - जिसकी सेहत पहले से ठीक ना हो, उसे ड्रग्स कैसे दे सकते हो?

बॉलिवुड ऐक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद एनसीबी (NCB) ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chaktraborty) को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी मंगलवार हो हुई है। बुधवार की सुबह उन्‍हें भायखला जेल भेज दिया गया। इस बीच सुशांत की एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सुशांत केस पर विस्तार से बात की है। पोस्ट में उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर भी निशाना साधा है। अंकिता ने यह भी स्‍पष्‍ट क‍िया क‍ि उन्‍होंने कभी यह नहीं कहा कि सुशांत की हत्‍या हुई है।

अंकिता ने मेसेज में लिखा, 'मुझसे बार-बार मीडिया पूछती है कि क्‍या लगता है कि यह मर्डर है या सूइसाइड? इसलिए मैं साफ करने के लिए बता दूं कि मैंने कभी नहीं कहा कि यह मर्डर है या इसके लिए कोई विशेष शख्‍स जिम्‍मेदार है। मैंने हमेशा मेरे दिवंगत दोस्‍त सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्‍याय की बात कही है और मैं उसके परिवार के साथ खड़ी हूं। हम तो बस ये चाहते हैं कि जांच एजेंसियां सच्चाई को बाहर लाए।'

अंकिता ने लिखा, 'महाराष्ट्रियन और भारतीय नागरिक होने के नाते मुझे राज्‍य सरकार/पुलिस और सेंट्रल गवर्नमेंट पर पूरा भरोसा है। जब मेरे लिए 'सौतन' और 'विधवा' जैसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल पब्‍लिक में हुआ, मैंने उसपर कभी जवाब नहीं दिया। मैं सिर्फ 2016 तक सुशांत और उसकी मेंटल हेल्थ बताने के लिए आगे आई।'

लोखंडे ने उन तानों का भी जिक्र किया है जो उनके खिलाफ इस्तेमाल में लाए गए हैं। उनके मुताबित उन्हें सौतन से लेकर विधवा तक बताया गया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बोला, उन्होंने कभी भी रिएक्ट नहीं किया।

ankita lokhande,rhea chakraborty,sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide,drugs,bollywood news

अंकिता को इस बात से आपत्ति है कि रिया ने पब्लिक में कई बार ये बोला है कि सुशांत डिप्रेशन में थे। उनकी मानें तो अगर कोई शख्स डिप्रेशन में होता है तो उसे कभी भी ड्रग्स नहीं दी जाती है। ऐसा करने से वो वहीं कदम उठाता है जो सुशांत ने उठाया था। अंकिता ने पूछा, 'क्‍या उन्‍हें एक डिप्रेस्‍ड आदमी को ड्रग्‍स का सेवन करने की अनुमति देनी चाहिए? उससे कैसे मदद होगी? उसकी कंडीशन उस लेवल पर पहुंच गई थी जिससे एक आदमी सुशांत की तरह ही हो जाए। वह उस वक्‍त सुशांत के सबसे करीब थीं। एक तरफ वह कहती हैं कि वह सुशांत की बेहतरी के लिए सभी डॉक्‍टरों से को-ऑर्डिनेट कर रही थीं, दूसरी ओर, वह सुशांत के लिए ड्रग्‍स को-ऑर्डिनेट कर रही थीं।'

ankita lokhande,rhea chakraborty,sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide,drugs,bollywood news

रिया को लेकर अंकिता कहती हैं- एक तरफ तो वो डॉक्टरों से सुशांत को ठीक करने की बात कह रही थीं, वहीं दूसरी तरफ वो उसके लिए ड्रग्स का इंतजाम कर रही थीं। अब जो किसी से इतना प्यार करता हो, क्यों वो उसे ऐसे ड्रग्स देगा जबकि उसकी सेहत पहले से ठीक ना हो।

ankita lokhande,rhea chakraborty,sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide,drugs,bollywood news

अंकिता ने रिया पर सच छुपाने का भी आरोप लगाया है। उनके मुताबिक रिया का व्यवहार गैरजिम्मेदार रहा है। वे कहती हैं- रिया ने लगातार कहा कि परिवार को सुशांत के इलाज के बारे में जानकारी थी, लेकिन क्या उन्होंने कभी परिवार को ये बताया था कि सुशांत ड्रग्स ले रहा था। उन्होंने नहीं बताया क्योंकि शायद वो भी उन ड्रग्स के जरिए एन्जॉय कर रही थीं। अंकिता ने जोर देकर कहा है कि इसलिए उन्हें रिया की गिरफ्तारी उनके कर्मों का परिणाम लगता है। एक्ट्रेस ने ये भी अपील की है कि इस संवेदनशील मामले में निजी हमले (डायरेक्‍टली या इनडायरेक्‍टली) करने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका