2 साल पहले साल 2017 में केसरिक विलियम्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को आउट कर पर्ची फाड़ने का जेस्चर करते हुए उन्हें स्लेज किया था और जश्न मनाया था। लेकिन इस बार विराट कोहली ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में वेस्टइंडीज के साथ मैच के दौरान कुछ ऐसा किया जिस पर भारतीयों ने जमकर मजे लिए। इस बार बारी विराट कोहली की थी और उन्होंने विलियम्स के ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी की। कोहली ने पर्ची फाड़ने वाले अंदाज में जश्न मनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर अब भारतीय वेस्टइंडीज के मजे ले रहे है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी विराट की पर्ची फाड़ने वाली तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी फिल्म अमर अकबर एंथनी वाले अंदाज में लिखा, 'यार कितनी बार बोला मई तेरे को।। की विराट को मत छेड़, मत छेड़, मत छेड़... पन सुनताइच किधर है तुम... अभी पर्ची लिख के दे दिया ना हाथ में!!!! देख देख... वेस्टइंडीज का चेहरा देख कितना मारा उसको, कितना मारा!' (ससम्मान एंथनी भाई)
Another Day Another Celebration King Kohli 👑#TeamIndia #INDvWI #ViratKohli #KingKohli
वही अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करे तो टीवी का सबसे चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति हाल ही में खत्म हो गया है। अब फैन्स को उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार है। उनकी अगली फिल्मों में ब्रह्मास्त्र, झुंड और गुलाबो सिताबो शामिल हैं।
T 3570 -
यार कितनी बार बोला मई तेरे को .. की Virat को मत छेड़ , मत छेड़ , मत छेड़ ...
पन सुनताइच किधर है तुम ...
अभी पर्ची लिख के दे दिया ना हाथ में !!!!
😜👏🤪
देख देख .. WI का चेहरा दे














