न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्चन के लिए उनके बंगले और अस्पताल के बाहर जमा हो रहे फैन्स, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलने के बाद लोगों ने विले पार्ले स्थित अस्पताल के बाहर एकत्रित होना शुरू कर दिया था। लेकिन उन्हें लगातार वहां से हटाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Jul 2020 2:29:31

अमिताभ बच्चन के लिए उनके बंगले और अस्पताल के बाहर जमा हो रहे फैन्स, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार शाम अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से ही बीएमसी ने उनके बंगले को सील कर दिया है। जहां एक तरफ अमिताभ और अभिषेक का ट्रीटमेंट नानावटी अस्पताल में चल रहा है वहीं दूसरी तरफ बीएमसी ने उनके बंगले जलसा को सेनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सुरक्षा कारणों से नानावटी अस्पताल और अमिताभ के घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। अमिताभ और अभिषेक दोनों ही नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित दोनों बंगलों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलने के बाद लोगों ने विले पार्ले स्थित अस्पताल के बाहर एकत्रित होना शुरू कर दिया था। लेकिन उन्हें लगातार वहां से हटाया जा रहा है।

सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर ने कहा, 'अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ न लगे इसलिए हमने पुलिस बल की ज्यादा तैनाती कर दी है। अस्पताल में और भी कोरोना मरीज हैं, उन्हें भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमारे अधिकारी अस्पताल के बाहर हैं और लोगों को अस्पताल के बाहर जमा नहीं होने दिया जा रहा है।'

जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया 'एक्टर के बंगले के बाहर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है क्योंकि यहां लोग एकत्रित हो सकते हैं। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन शनिवार को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए थे। अमिताभ की उम्र 77 वर्ष है और अभिषेक 44 वर्ष के हैं।'

बता दे, अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा जुहू में स्थित है जो लगभग 10,125 स्क्वायर फीट में बनाया गया है। ये आलीशान बंगला अमिताभ को 1982 में तोहफे में मिला था।अमिताभ बच्चन की फिल्म सत्ते पे सत्ता साल 1982 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की बेहतरीन कामयाबी के बाद फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने उन्हें ये बंगला तोहफे में दिया था। कुछ सालों बाद बिग बी अपने परिवार के साथ यहां रहने पहुंचे थे। इसके अलावा बिग बी के दो बंगले प्रतीक्षा और जनक भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका