77 वर्षीय बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में दी। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हॉस्पिटल में शिफ्ट कर रहे हैं। हॉस्पिटल अथॉरिटीज को सूचित कर रहा है। परिवार और बाकी स्टाफ टेस्ट करवा रहे हैं। जांच के नतीजों का इंतजार है। पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे काफी करीब रहे हैं उन सभी से निवेदन है कि अपना टेस्ट करवा लें।'
महानायक श्री @SrBachchan जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला।
ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें और पुन: उसी ऊर्जा के साथ अपने काम में डट जायें। हम सबकी शुभकामहानायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिलते ही पूरे बॉलीवुड और राजनीतिक जगत में चिंता का माहौल है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा, 'महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें और पुन: उसी ऊर्जा के साथ अपने काम में डट जाएं। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।' एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आपके जल्द ठीक हो जाने के लिए प्रार्थना और कामनाएं।'
पिछले साल अक्टूबर में भी अमिताभ बच्चन की तबीयत रात 2 बजे अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।Sending you , prayers love hugs and wishes for a speedy recovery! ♥️♥️♥️♥️♥️♥️ https://t.co/7G3BWAtCRp
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) July 11, 2020We all wish and pray for your speedy recovery!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 11, 2020
Get well soon @SrBachchan ji ! https://t.co/RX8FrWWDx9














