लॉकडाउन के कारण हर कोई अपने-अपने घरों में कैद है। बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में बंद रहकर इस खतरनाक कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी जंग लड़ रहे हैं। लॉकडाउन के बीच हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में एक्ट्रेस जिम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए आलिया ने बताया है कि लॉकडाउन के बीच उन्होंने खुद ही अपने बाल काटे हैं। आलिया का यह नया लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है आलिया की इस फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फोटो शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा है, '60 दिन बाद पहले से ज्यादा स्ट्रांग, फिट हो गई हूं। बर्प्स और रस्सी कूदने में पहले से ज्यादा बेहतर हो गई हूं। पुश अप्स में भी बेहतर हुई हूं। रनिंग, सही खाने के लिए जुनूनी हो गई हूं और अगले चैलेंज का इंतजार कर रही हूं। हां मैंने अपने बाल घर पर खुद ही काटे हैं।'














