न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'सूर्यवंशी' में अपने एक्शन पर बोले अक्षय कुमार - बंदर कितना भी बूढ़ा हो जाए, गुलाटियां मारना नहीं भूलता

बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर जोरदार ऐक्शन करते नजर आएंगे और अक्षय भी काफी लंबे समय बाद ऐक्शन करके काफी खुश भी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Mar 2020 10:44:11

'सूर्यवंशी' में अपने एक्शन पर बोले अक्षय कुमार - बंदर कितना भी बूढ़ा हो जाए, गुलाटियां मारना नहीं भूलता

बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर जोरदार ऐक्शन करते नजर आएंगे और अक्षय भी काफी लंबे समय बाद ऐक्शन करके काफी खुश भी हैं। बता दे, अक्षय कुमार जल्द ही रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की आने वाली पुलिस ड्रामा फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर बने है। ऐसे में हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय ने फिल्म में अपने ऐक्शन सीन्स के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं खुश हूं कि 52 साल की उम्र में उतने ही फोकस और चुस्ती के साथ ऐसे ऐक्शन सीन्स को कर सका। 'गुड न्यूज', 'मिशन मंगल', 'पैडमैन' और 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' जैसी सॉफ्ट और अलग जॉनर की फिल्मों के बाद एक फिर स्टंट्स वाली ऐक्शन फिल्में किए जाने पर अक्षय ने मजाकिया अंदजा में कहा कि यार, बंदर कितना भी बूढ़ा हो जाए, गुलाटियां मारना नहीं भूलता, और न ही छोड़ता है। वो कलाबाजियां तो करेगा ही ना। ईमानदारी से कहूं तो मुझे स्टंट करना पसंद है। जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको पाएंगे कि मैंने वैसे स्टंट किए हैं जैसे मैं अबसे 20-30 साल पहले करता था। यह सब मैं अपनी जिंदगी में बहुत पहले ही सीख गया था। जो मैंने अब हेलीकॉप्टर पर स्टंट किया है वह तो मैं 28 साल की उम्र में कर चुका था।

ट्रांसजेंडर्स के लिए ये काम करने जा रहे है अक्षय कुमार, डोनेट किए 1.5 करोड़ रुपये

अक्षय कुमार ने कहा कि वह पुलिसकर्मियों का काफी सम्मान करते हैं और यह फिल्म उनके बलिदान को ही समर्पित है। बॉलिवुड में 30 साल पूरे कर चुके अक्षय ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं काफी खुशनसीब हूं कि शायद अपनी 30 पर्सेंट मेहनत के बल पर यहां तक आ सका। इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है।

फिल्म में अपने पुलिस ऑफिसर के किरदार के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि मुझे यूनिफॉर्म्स से प्यार है क्योंकि मेरे पिता सेना में थे और मैंने हमेशा उन्हें गर्व से यूनिफॉर्म पहनते हुए देखा। 'सूर्यवंशी' में एक बार फिर मुझे एक बार फिर हार्ड कोर ऐक्शन और कमर्शल फिल्म में यह मौका मिला है।

बता दे, फिल्म 'सूर्यवंशी' 24 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर आज 2 मार्च (सोमवार) को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में कटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, जैकी श्रॉफ और विवियन भटेना की भी अहम भूमिका होगी। अजय देवगन और रणवीर सिंह इसमें कैमियो करते नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका