एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्म लक्ष्मी का जबरदस्त बज बना हुआ है। अक्षय फिल्म में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं और ट्रेलर में उनकी किरदार को अपनाने की क्षमता की काफी तारीफ की जा रही है। अक्षय की ये फिल्म कहने को एक हॉरर कॉमेडी बताई जा रही है, लेकिन इस कहानी के जरिए दर्शकों को एक खास संदेश देने की तैयारी है। फिल्म में किन्नरों के हक पर जोर दिया जाएगा।
Nazar se bachne ke liye toh bahot tikke laga liye, nazariya badalne wala tikka lagane ki #AbHamariBaariHai.
Let's break the gender stereotype and extend our support to the third gender with a Laal Bindi that stands for equal love and respect. https://t.co/c784a6kweT
अक्षय और कियारा किन्नरों को उनका सम्मान और हक दिलवाने के लिए साथ आ गए हैं। लक्ष्मी का एक नया गाना रिलीज किया गया है जहां पर कविता के जरिए ना सिर्फ किन्नरों को सम्मान देने की बात कही जा रही है, बल्कि उनको लेकर नजरिया बदलने के लिए भी कहा जा रहा है। गाने में अक्षय कुमार अपनी ही आवाज में दर्शकों तक ये संदेश पहुंचाते दिख रहे हैं। कियारा भी अक्षय संग इस मुहिम में सभी को साथ आने के लिए अपील कर रही हैं। लक्ष्मी के रिलीज किए गए इस नए गाने का नाम 'अब हमारी बारी है' रखा गया है।
किन्नरों को समान अधिकार दिलवाना चाहते हैं
गाने के नाम से ही ये समझ आ गया है कि अक्षय इस समाज में बदलाव चाहते हैं। वे किन्नरों को समान अधिकार दिलवाना चाहते हैं। इस गाने को शेयर करते हुए अक्षय ने खूबसूरत बात लिखी है। वे ट्वीट कर लिखते हैं- 'नजर से बचने के लिए तो बहुत टीके लगाए हैं, नजरिया बदलने वाला टीका लगाने की अब हमारी बारी है। अब समय आ गया है कि अब इस लिंग भेद को खत्म कर दें और ट्रांसजेंडर को भी वहीं सम्मान दें। लाल बिंदी लगा समान प्यार और सम्मान के लिए साथ खड़े हो जाइए।'
अब इस गाने के जरिए सिर्फ लक्ष्मी को प्रमोट नहीं किया जा रहा है, बल्कि सोशल मीडिया पर एक मुहिम शुरू करने की अपील की जा रही है जहां पर सभी लाल बिंदी लगा ट्रांसजेंडर्स का सम्मान करें।
लक्ष्मी फिल्म की बात करें तो ये 9 नवंबर को ओटटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर विवाद जरूर है, लेकिन फिर भी इसे देखने वालों की तादात काफी ज्यादा है। फिल्म की रिलीज से पहले दो अड़चनें आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस डायरेक्शन से हट गए थे। इसके अलावा फिल्म की प्रोड्यूसर शबीना खान के साथ अक्षय के मतभेद की भी खबरें आई थीं। हालांकि, इन सभी खबरों को फिल्म मेकर्स ने खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पर काफी समय से अक्षय की ये फिल्म ट्रेंड कर रही है। फिल्म के गाने भी दर्शकों को पसंद आ गए हैं। ऐसे में अक्षय की लक्ष्मी फैन्स को बड़ा दिवाली धमाका दे सकती है।














