बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन में व्यस्त है। अक्षय कुमार की इस फिल्म में करीना कपूर (Kareena Kapoor), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी अहम किरदार में नजर आयेंगे। फिल्म के दो ट्रेलर सामने आ चुके हैं और फैंस ने इन्हें खूब पसंद भी कर रही है। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है इसलिए इसकी पूरी स्टार कास्ट इन दिनों प्रमोशन में लगी हुई है। हाल ही में, अक्षय कुमार और करीना कपूर (Kareena Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं तो वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar Video) फिल्म रिलीज होने की एक्साइटमेंट के चलते अचानक ही उस सोफे छलांग लगा देते हैं। अक्षय कुमार के इस रिएक्शन को देख करीना कपूर भी हैरान रह जाती हैं।
अक्षय कुमार ने उड़ाया भगवान राम का मजाक
हाल ही में इस फिल्म में ट्रेलर को लेकर ट्विटर पर जंग छिड गई है। ट्विटर पर यूजर्स ने गुड न्यूज के दूसरे ट्रेलर में अक्षय कुमार पर भगवान राम का अपमान करने का इल्जाम लगाया है। इस ट्रेलर के अंत में अक्षय कुमार दूसरे एक्टर से बात कर रहे हैं और वो बता रहा है कि उसने अपने बेटे का नाम कैसे रखा। इसमें एक डबल मीनिंग जोक सुनने को मिलता है, जिसे सुनकर कुछ लोग नाराज हो गए हैं। हालाकि, अक्षय ने यह जोक बोला था लेकिन लोगों ने एक्टर को ट्विटर पर खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी है। लोगों ने अक्षय कुमार की फिल्मों से लेकर उनकी नागरिकता तक पर निशाना साधा है और उन्हें भगवान राम का अपमान करने के लिए मना किया है। लोगों का कहना है कि ऐसे डायलॉग से अक्षय ने भगवान राम को उपशब्द कहे हैं, जो कि गलत है।
आपको बता दे, धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। इसके अलावा अक्षय कुमार जल्द ही 'लक्ष्मी बम', 'पृथ्वीराज चौहान' और 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे।














