न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PUBG की जगह अक्षय का FAU-G, रेवेन्यू का 20% जाएगा फौजियों के ट्रस्ट को

भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटलफील्ड गेम PlayerUnknown's Battlegrounds (PUB-G) को बैन किए जाने के दो दिन बाद ही अक्षय कुमार ने FAU-G यानी फौजी गेम लॉन्च करने का ऐलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Sep 2020 10:11:38

PUBG की जगह अक्षय का FAU-G, रेवेन्यू का 20% जाएगा फौजियों के ट्रस्ट को

भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटलफील्ड गेम PlayerUnknown's Battlegrounds (PUB-G) को बैन किए जाने के दो दिन बाद ही अक्षय कुमार ने FAU-G यानी फौजी गेम लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह गेम खेलने वालों को देश के जवानों के बलिदान के बारे में भी जानकारी देगा। यह अक्षय कुमार का पहला गेमिंग वेंचर है। अक्षय कुमार ने शुक्रवार शाम ट्वीट करके इस गेम का पोस्टर रिलीज किया और साथ ही इस गेम के बारे में कुछ खास बातें लोगों के साथ साझा कीं।

अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर मिशन को सपोर्ट करते हुए, इस एक्शन गेम को पेश करते हुए मुझे गर्व हो रहा है। निर्भीक और एकतापूर्ण गार्ड्स फौजी (Fearless And United-Guards FAU-G)।' अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में बताया कि मनोरंजन के साथ-साथ लोग हमारे जवानों द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में भी सीखेंगे।

आपको बता दे, केंद्र ने 2 सिंतबर को पबजी समेत 118 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया था। सरकार ने कहा था कि इनसे भारत की सुरक्षा को खतरा है।

इस सबके अलावा अक्षय कुमार ने एक और खास चीज इस गेम में की है। इस खेल के द्वारा होने वाली कुल कमाई का 20% हिस्सा भारत के वीर पोर्टल को जाएगा। मालूम हो कि कुछ साल पहले अक्षय कुमार ने ही भारत के वीर एप्लिकेशन को लॉन्च किया था जिसमें कोई भी व्यक्ति कितनी भी धनराशि भारत के शहीद जवानों के परिवारों के लिए डोनेट कर सकता है।

फौजी गेम के बारे में फिलहाल इतनी ही इन्फॉर्मेशन सामने आई है। यह गेम तब लॉन्च किया जा रहा है, जब पबजी पर बैन लगा दिया है। पबजी भारत में बेहद पॉपुलर था। इसे देश में करीब 17.5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था। गलवान में भारत-चीन के सैनिकों की झड़प के बाद केंद्र ने 29 जून को 59 चीनी ऐप्स, 27 जुलाई को 47 ऐप और 2 सितंबर को 118 ऐप्स बैन किए हैं। हालांकि, पबजी का मोबाइल और डेस्कटॉप वर्जन अभी भी मौजूद है।

ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा फौजी

अक्षय के इस गेम के बारे में शेयर करते ही यह ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा। FAU-G यानी फौजी गेम को विशाल गोंदाल के इंडिया गेम्स और बैंगलुरु के एनकोर गेम्स ने मिलकर तैयार किया है। इंडिया ट्रेंडिंग में आते ही महज एक घंटे के अंदर इस पर करीब 20 हजार से ज्यादा ट्वीट्स किए जा चुके हैं।

अक्षय कुमार द्वारा लॉन्च किए गए इस गेम की काफी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। हालांकि यूजर इंटरफेस के हिसाब से ये गेम किस हद तक पब-जी को टक्कर दे पाएगा ये तो गेम लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो