कोरोना वायरस के चलते पिछले तीन महीनों से सिनेमाघरों पर ताले लगे हुए है। सिनेमाघरों के फिर से खुलने को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है और यह सवाल निर्माताओं के मन में है कि थिएटर खुल भी गए तो क्या दर्शक आएंगे। ऐसे में कई मेकर्स अपनी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज का फैसला ले लिया है। हॉटस्टार ने हाल ही में घोषणा की है कि बॉलीवुड की 7 बड़ी फिल्में उसके प्लेटफॉर्म पर आने वाले महीनों में रिलीज की जाएंगी।
इन 7 फिल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बम’, अजय देवगन की ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, आलिया भट्ट की ‘सड़क 2’, अभिषेक बच्चन की ‘द बिग बुल’, कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म ‘लूटकेस’, विद्युत जामवाल की ‘खुदा हाफिज’ और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की ‘दिल बेचारा’ शामिल हैं।
Here is the first look of Sanjay Dutt in Bhuj: The Pride of India! #SanjayDuttinBhuj
Taiyaar raho doston, aa raha hai Bhuj: The Pride of India jald hi.
First Day First Show Ki Home Delivery on @DisneyplusHSVIP pic.twitter.com/4gzteLgEig<पिछले महीने खबर आई थी कि अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बम’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 125 करोड़ रुपए में खरीदा है। अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन स्टारर ‘भुज’ के मेकर्स ने फिल्म के लिए हॉटस्टार से एक मेगा डील की है। फिल्म को डिजिटल रिलीज के लिए 112 करोड़ रुपए में बेचा गया है। इसके साथ ही यह फिल्म इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। हालांकि, टी-सीरीज की तरफ से इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इस बारे में इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि अगर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती, तो यकीनन प्रोड्यूर्स को इससे ज्यादा की कमाई होती, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह एक बहुत बड़ी डील है। अगर यह सिनेमाघरों में रिलीज होती तो उन्हें डिजिटल राइट्स के लिए बहुत कम रकम मिलती।The untold story of Squadron Leader Vijay Karnik and the brave women of Bhuj is coming to your homes with #DisneyPlusHotstarMultiplex soon! Popcorn taiyaar rakho doston, aa raha hai Bhuj: The Pride of India jald hi. First Day First Show Ki Home Delivery on @DisneyplusHSVIP
बता दें, अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में हैं। फिल्म में अजय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), संजय दत्त (sanjay Dutt), नोरा फतेह (Nora Fatehi), शरद केलकर, एम्मी विर्क भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक दुधइया ने किया है।














