सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद फैंस और फ्रेंड्स उन्हें याद कर रहे हैं। सभी सुशांत की तस्वीरों को साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। अब बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने भी सुशांत के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। तस्वीरों को देख कर ही समझ आ रहा है कि दोनों के बीच कितनी अच्छी बॉन्डिंग रही होगी।
पहली तस्वीर में सुशांत डैमेज जींस और टीशर्ट पहने हुए हैं। उनके बाल काफी बड़े हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद ये तस्वीर उनकी फिल्म एम।एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के दौरान की हो। तस्वीर के कैप्शन में मौनी ने लिखा, 'याद है?' सुशांत, अंकिता और मौनी की इन फोटोज को सभी बहुत पसंद कर रहे हैं। मौनी द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर हिना खान ने भी कमेंट बॉक्स में रिप्लाई किया है।
बता दे, सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को 24 जुलाई ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जारी किया जाएगा। सुशांत को श्रद्धांजलि देने के लिए डिजनी प्लस हॉटस्टार ने ये फिल्म मुफ्त में प्रसारित करने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा नुकसान हुआ। इस वजह से अब कई बड़ी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं।














