टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर खूब चर्चा बटोर रही हैं। दरअसल, मौनी रॉय की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह पानी के किनारे बैठी नजर आ रही है। मौनी रॉय की यह फोटो मालदीव की हैं, जिसने सबका खूब ध्यान खींचा है। इन फोटोज में मौनी रॉय का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है, साथ ही लोग इन फोटो की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।














