देश में कोरोना की चपेट में कई जाने-माने लोग भी आ रहे है। बॉलीवुड सेलेब्स भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी कोरोना पॉजिटिव हो गई है। कृति सेनन (Kriti Sanon) ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूं। यहां बिल्कुल परेशान होने की बात नहीं है। मैं एकदम अच्छा महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को डॉक्टर और बीएमसी की सलाह पर क्वारंटाइन कर लिया है। मैं जल्द ही ठीक होने के बाद काम पर वापसी करूंगी, तब तक के लिए मैं आप सभी की विशेज को पढ़ रही हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि यह काम भी कर रही हैं। आप सभी लोग सुरक्षित रहें, महामारी अभी तक गई नहीं है।' कृति हाल ही में अभिनेता राज कुमार राव के साथ चंडीगढ़ से एक फिल्म की शूटिंग कर मुम्बई लौटी थीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि वह डॉक्टरों और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों द्वारा दी गई सलाह का पालन कर रही हैं।














