न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोबारा अस्पताल में भर्ती हुए ऋषि कपूर, मास्क लगाकर मिलने पहुंचे रणबीर

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) वायरल को बुखार की वजह से एक बार फिर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Feb 2020 10:19:02

दोबारा अस्पताल में भर्ती हुए ऋषि कपूर, मास्क लगाकर मिलने पहुंचे रणबीर

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) वायरल को बुखार की वजह से एक बार फिर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पिछले सप्ताह उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, "उन्हें वायरल फीवर की वजह से दो दिन पहले मुंबई के श्री एच आर रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एडमिट किया गया था। वह ठीक हैं और फिक्र की कोई बात नहीं है।" रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने पिता से मिलने पहुंचे। इस दौरान अस्पताल जाते वक्त रणबीर कपूर ने मास्क पहन रखा था।

इससे पहले हाल ही में दिल्ली में शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था। बाद में उन्होंने ट्वीट करके फैन्स को बताया था कि दिल्ली के प्रदूषण के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल से निकलने के बाद ऋषि ने लिखा था कि अब उनकी सेहत ठीक है। उन्होंने उनकी अच्छी सेहत की दुआ करने वालों का शुक्रिया भी अदा किया। हालांकि सूत्रों की मानें तो जिस दिन उन्होंने ये ट्वीट किया उसी दिन उन्हें दिल्ली से ले जाकर मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कर दिया गया था।

बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में कैंसर का इलाज कराकर गत वर्ष सितंबर में भारत लौटे थे। अभिनेता करीब एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रहे थे।

ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बीमारी के लौट आने की अटकलों के बारे में कपूर ने सोमवार को टि्वटर पर स्पष्टीकरण दिया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, "मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और प्रदूषण की वजह से मुझे इनफेक्शन हो गया, क्योंकि मेरा न्यूट्रोफिल काउंट कम है। इसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।"

अभिनेता ने कहा, "मुझे हल्का बुखार था, डॉक्टरों को लगा कि निमोनिया हो सकता था। इसे डिटेक्ट करके हटा दिया गया। लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे थे। मैं उन सभी खबरों पर विराम लगाना चाहूंगा और आप सभी का मनोरंजन करने और आपसे प्यार करने को उत्सुक हूं। मैं अब मुंबई में हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य पूर्व तनाव बढ़ा: कतर के बाद अबू धाबी भी ईरान के हमले के दायरे में, मिसाइल मलबे से गैस फैसिलिटी बंद
मध्य पूर्व तनाव बढ़ा: कतर के बाद अबू धाबी भी ईरान के हमले के दायरे में, मिसाइल मलबे से गैस फैसिलिटी बंद
तेल और गैस उद्योग में संकट: ईरान ने रियाद, कतर और यूएई पर मिसाइल हमले तेज किए
तेल और गैस उद्योग में संकट: ईरान ने रियाद, कतर और यूएई पर मिसाइल हमले तेज किए
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
'अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम', ईरान के हमले पर कतर की चेतावनी
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
कतर: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, कई मिसाइलें दागी गईं
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस: पेड प्रीव्यू से ही मचा धमाल,  तोड़ दिया पहले पार्ट का रिकॉर्ड
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस: पेड प्रीव्यू से ही मचा धमाल, तोड़ दिया पहले पार्ट का रिकॉर्ड
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन जिसे देखकर हर कोई रह गया दंग! बच्चे के साथ पूरा परिवार हुआ शामिल, मां ने भी दिया भरपूर साथ, वीडियो वायरल
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
नल घुमाते ही जल उठा बल्ब!, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा इनोवेशन
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन