मशहूर कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर मोहित बघेल का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। मोहित बघेल छोटी उम्र में कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जंग लड़ रहे थे। मोहित का सलमान खान और आसिन स्टारर फिल्म रेड्डी में अमर चौधरी का किरदार काफी लोकप्रिय है और उन्हें इस किरदार से काफी लोकप्रियता मिली। मोहित का करीब 6 महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था और उन्होंने कैंसर से लंबी जंग के बाद दम तोड़ दिया।
यूपी के छोटे से शहर मथुरा से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपनी प्रतिभा से धमाल मचाने वाले हास्य कलाकार मोहित बघेल की मौत से पूरा शहर दुखी है। महज 26 साल की उम्र में जिंदगी की जंग हारने वाले इस कलाकार की मौत को लेकर शहर में इस बात की चर्चाएं भी हैं कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में मोहित को सही इलाज नहीं मिल सका। कैंसर पीड़ित मोहित का इलाज नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वे मथुरा स्थित अपने घर पर ही थे।
मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की?
मैंने तुझसे कहा था देख तेरे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गयी है जल्दी से ठीक होके आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे,
तू बहुत अच्छी एकनिर्देशक और लेखर राज शांडिल्य ने पीटीआई को बताया कि एक्टर ने शनिवार सुबह अपने होमटाउन यानी मथुरा में आखिरी सांस ली। उन्होंने यह भी कहा, 'वो बहुत जल्दी चला गया। उसका पिछले 6 महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। मैंने उससे 15 मई को बात की थी और उस वक्त वो ठीक था, उसने ठीक होना शुरू कर दिया था। वो अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ मथुरा में था।'
उन्होंने समाचार एजेंसी को बताया, 'मुझे एक कॉमन दोस्त के जरिए उसके निधन के बारे में पता चला कि सुबह अपने घर में उसने आखिरी सांस ली। इसके अलावा राज ने अपने दोस्त मोहित के लिए एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मोहित मेरे भाई इतनी जल्दी क्या थी जाने की? मैंने तुझसे कहा था देख तेरे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गयी है जल्दी से ठीक होके आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे, तू बहुत अच्छी एक्टिंग करता है, इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतज़ार करुंगा...और तुझे आना ही पड़ेगा...ॐ साई राम #cancer RIP'
राज के इस ट्वीट के बाद फिल्म जबरिया जोड़ी में मोहित के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने मोहित के निधन पर दुख व्यक्त किया है।One of the nicesttt people to work with! Happy, positive and motivated always. Love you Mohit. RIP🤎 #JabariyaJodi https://t.co/b0Gr6GpCxg
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) May 23, 2020अस्पताल ने भर्ती करने से किया मना
बता दे, मोहित बघेल की आज सुबह 10 बजे के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन मोहित को लेकर तुरंत नयति अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने मोहित को भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद मोहित की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों का कहना था कि अगर अस्पताल में सही समय पर इलाज मिल जाता तो मोहित बघेल की जान बचाई जा सकती थी।
बता दें कि मोहित ने फिल्म 'इक्कीस तोपों की सलामी' और 'गली गली चोर है' में भी काम किया था। वहीं, जल्द ही वो फिल्म बंटी और बबली-2 में नज़र आने वाले थे, जिसकी शूटिंग जनवरी में शुरू हो गई थी।














