बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जब वे 14 साल की थीं, तब जान-पहचान के लोगों ने ही उनका यौन शोषण किया था। इरा ने 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर अपने डिप्रेशन का खुलासा किया था, जिसके बाद लोग उनसे इसकी वजह पूछ रहे थे।
वीडियो में इरा खान (Ira Khan) हुए कह रही हैं कि उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं घटा था कि वह डिप्रेशन में जाएं। हालांकि, फिर भी वह इसका शिकार हो गईं। वीडियो में इरा खान अपनी जिंदगी से जुड़ी बाते बताते हुए कह रही हैं, 'काफी लोगों ने मुझे पूछा कि मैं डिप्रेस्ड क्यों हूं और इस बात का जवाब मैं भी नहीं दे पाऊंगी क्योंकि मुझे खुद ही नहीं पता। पिछले कई साल से मैं इसे समझने की कोशिश कर रही हूं लेकिन कोई सीधा और सही जवाब नहीं है। आज मैं आपको मेरी आसान और सहूलियत भरी जिंदगी के बारे में बताना चाहती हूं। पैसों को लेकर मुझे कभी दिक्कत नहीं हुई। मेरे पास एक सपोर्ट सिस्टम है। मेरे मा-बाप, मेरे दोस्त उन्होंने कभी मुझे किसी चीज का कोई दवाब नहीं दिया। मुझे पता था कि अगर मेरी जिंदगी में कुछ भी हुआ तो मैं अपने मां-बाप के पास जाकर उनसे बात कर सकती हूं।'














