न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड के बड़े सितारों की वे फ़िल्में जो सुर्ख़ियों में रही लेकिन पूरी नहीं हो पाई

हम आपको बॉलीवुड की कुछ बड़ी स्टारर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डिब्बाबंद हो गईं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 July 2018 4:36:36

बॉलीवुड के बड़े सितारों की वे फ़िल्में जो सुर्ख़ियों में रही लेकिन पूरी नहीं हो पाई

बॉलीवुड में हर दिन कई फ़िल्में बनती हैं और रिलीज़ होती हैं। जिनमें से कुछ फ़िल्में दर्शकों पर अपसा असर छोड़ जाती है तो कुछ का रंग फीका पड़ जाता हैं। बॉलीवुड में फ़िल्में बनाना इतना आसान काम नहीं है क्योंकि एक फिल्म के लिए बहुत तैयारियां करनी पड़ती हैं और दिक्कत तब हो जाती है जब किसी कारणवश उस फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़े और वह रिलीज नहीं हो पाए। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ बड़ी स्टारर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डिब्बाबंद हो गईं। तो आइये जानते है उन फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस का मुंह देखने के लिए तरस गईं।

* शुद्धि

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर ट्राले बनने वाली यह फ़िल्म अमिश त्रिपाठी के नॉवेल 'दि लीजेंड्स ऑफ़ मेलुहा' पर आधारित थी। पहले फ़िल्म की मुख्य भूमिकाओं के लिए हृतिक रौशन और करीना कपूर का नाम तय किया गया। लेकिन दोनों ही कलाकारों ने फ़िल्म छोड़ दी। फिर सलमान खान को फ़िल्म में लिए जाने की बात हुई। लेकिन सलमान भी करण जौहर को निश्चित तारीखें नहीं दे पाए। अंत में वरुण धवन और आलिया भट्ट द्वारा यह रोल किये जाने की बात हुई। लेकिन यह फ़िल्म आज तक बन नही पाई है।

* दस

मुकुल आनंद की इस फ़िल्म में संजय दत्त और सलमान खान मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। फ़िल्म की 40 परसेंट शूटिंग हो चुकी थी। फ़िल्म का गाना 'सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी' काफ़ी हिट रहा था और आज भी लोगों की ज़ुबान पर चढ़ा हुआ है। लेकिन मुकुल आनंद की 1997 में अचानक हुई मौत की वजह से फ़िल्म की शूटिंग रोकनी पड़ गई।

bollywood movies,unfinished bollywood movies,bollywood

* शूबाईट

यह जॉन परेरा नाम के एक 60 वर्षीय आदमी की कहानी है जो खुद की तलाश में निकल पड़ता है। इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इस फ़िल्म के निर्देशक शुजित सरकार थे। फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। लेकिन प्रोडक्शन कंपनियों की कानूनी लड़ाई में इस फ़िल्म का निर्माण ठप्प पड़ गया।

* मुन्ना भाई चले अमरीका

राजकुमार हिरानी की मुन्ना भाई सीरीज़ की यह तीसरी फ़िल्म थी। इस फ़िल्म के काफ़ी हिस्से की शूटिंग हो चुकी थी। फ़िल्म का टीज़र भी रिलीज़ हो गया था। लेकिन निर्देशक राजकुमार हिरानी को इस फ़िल्म का निर्माण तब रोकना पड़ा जब 2013 में संजय दत्त को जेल हो गई। उसके बाद फिर इस फ़िल्म का निर्माण लटका ही रह गया।

* तालिस्मान

यह विधु विनोद चोपड़ा का ड्रीम प्रोजेक्ट था। यह कहानी देवकीनंदन खत्री की चंद्रकांता पर आधारित थी। इसमें अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इसके निर्देशक राम माधवानी थे। लेकिन कमज़ोर स्क्रिप्ट और पैसे के आभाव के कारण यह फ़िल्म रोकनी पड़ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई शुरू, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ा; दो टैंकर में 92,700 टन आ रहा है LPG
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी