फुकरे की सीक्वल फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ने रिलीज होने के पहले दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। इस कॉमेडी फिल्म को देखने के लिए शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी भीड़ देखने को मिली। फिल्म ने धांसू ओपनिंग करते हुए पहले ही दिन भारत में 8.10 करोड़ की कमाई कर डाली। फ़िल्मी जानकारों के मुताबिक यह फिल्म रिलीज के पहले वीकेंड में कम से कम 20 करोड़ रूपये का बिजनेस कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो हम यह मान कर चलते हैं कि फिल्म हिट है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए कलेक्शन के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि 'और बिग बैंग के साथ फुकरे रिटर्न्स की शुरुआत हुई, #FukreyReturns का पहला दिन जबरदस्त रहा, शुक्रवार को इंडिया में 8.10 करोड़ का बिजनेस किया.' धांसू ओपनिंग से यह साफ है कि इस वीकेंड में फिल्म शानदार कमाई करने वाली है।
तरण आदर्श के मुताबिक 2013 में रिलीज हुई 'फुकरे' ने पहले दिन सिर्फ 2.62 करोड़ की कमाई की थी। जबकि वीकेंड की कमाई देखी जाए तो 9.82 करोड़ ही कर पाई थी। शुरुआत धीमी होने के बावजूद एक सप्ताह में 'फुकरे' ने 18.42 करोड़ की कमाई कर पाई थी। तो वहीं भारत में लाइफटाइम कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपए का बिजनेस की थी।
And the Fukreys RETURN with a BIG BANG... #FukreyReturns has an OUTSTANDING Day 1... Fri ₹ 8.10 cr. India biz.#Fukrey [2013] had collected...
Day 1: ₹ 2.62 cr
Opening weekend: ₹ 9.82 cr
Week 1: ₹ 18.42 cr
Lifetime: ₹ 36.5 cr
India b














