न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गोल्ड’ के सुपरहिट होते ही मौनी रॉय ने उठाया ये बड़ा कदम..., जानकर लग सकता है झटका

काफी लम्बे समय से टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Aug 2018 4:23:34

‘गोल्ड’ के सुपरहिट होते ही मौनी रॉय ने उठाया ये बड़ा कदम..., जानकर लग सकता है झटका

काफी लम्बे समय से टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी मौनी रॉय 'Mouni Roy' ने अक्षय कुमार 'Akshay Kumar' की फिल्म गोल्ड 'Gold' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। 15 अगस्‍त पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की इस फिल्‍म ने पहले दिन 25.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग दी थी। इस बेहतरीन ओपनिंग के साथ ही 'गोल्‍ड' इस साल की तीसरी सबसे ज्‍यादा ओपनिंग पाने वाली फिल्‍म बन गई है। इसी के साथ यह अदाकारा मौनी रॉय की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है।

‘गोल्ड’ की इतनी बेहतरीन कमाई के साथ मौनी रॉय अब साल 2018 की ऐसी तीसरी सबसे बड़ी हीरोइन बन गई हैं, जिनकी फिल्म ने इतनी बेहतरीन ओपनिंग ली है। मौनी रॉय ने ‘गोल्ड’ के साथ दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, दिशा पाटनी, सोनम कपूर, करीना कपूर खान और इलियाना डिक्रूज जैसी हीरोइनों को धूल चटा दी है। इन हीरोइनों की इस साल रिलीज हुई फिल्में टॉप 10 ओपनिंग डे ग्रॉसर्स की लिस्ट में शामिल हैं।

bollywood,mouni roy,Akshay Kumar,gold

संजू (सोनम और अनुष्का): 34.75 करोड़ रुपये
रेस 3 (जैकलीन और डेजी): 29.17 करोड़ रुपये
गोल्ड (मौनी रॉय): 25.25 करोड़ रुपये
बागी 2 (दिशा पाटनी): 25.10 करोड़ रुपये
सत्यमेव जयते (आयशा शर्मा): 20.52 करोड़ रुपये
पद्मावत (दीपिका पादुकोण): 19 करोड़ रुपये
वीरे दी वेडिंग (करीना और सोनम): 10.70 करोड़ रुपये
पैडमैन (राधिका आप्टे): 10.40 करोड़ रुपये
रेड (इलियाना डिक्रूज): 10.04 करोड़ रुपये
राजी (आलिया भट्ट): 7.53 करोड़ रुपये

bollywood,mouni roy,Akshay Kumar,gold

बता दे, ‘गोल्ड’ में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी मोनोबिना का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के अनुसार मौनी रॉय ‘गोल्ड’ की सफलता से बेहद उत्साहित हैं और अब फिल्मों में ही काम करने का मन बना रही हैं। उन्होंने अब टीवी से विदाई लेने का मन बना लिया है। फिल्म ‘गोल्ड’ के प्रमोशन के वक्त अक्षय कुमार ने डीएनए को जानकारी दी थी कि ‘गोल्ड’ रिलीज होने से पहले ही मौनी ने चार फिल्में साइन कर ली हैं। इनमें से दो के बारे में तो हम सब जानते हैं लेकिन बाकी दो कौन सी है, यह जानने के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

bollywood,mouni roy,Akshay Kumar,gold

अगर आप सोच रहे हैं कि मौनी रॉय के हाथ लगी वो दो फिल्में कौन सी हैं, जिनके बारे में हम सब जानते हैं तो बता दें ये रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ और जॉन अब्राहम की ‘रॉ’ हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों ही फिल्मों में मौनी रॉय एक्शन करती नजर आएंगी।

वही गोल्ड की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात की जाये तो फिल्म ने 6 दिनों में 74.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
सुबह के नाश्ते में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, मिनटों में तैयार होने वाली स्वादिष्ट रेसिपी
सुबह के नाश्ते में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, मिनटों में तैयार होने वाली स्वादिष्ट रेसिपी
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
गैस नहीं तो चिंता नहीं! इंडक्शन चूल्हे पर ऐसे सेंकें नरम रोटियां
गैस नहीं तो चिंता नहीं! इंडक्शन चूल्हे पर ऐसे सेंकें नरम रोटियां
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी