न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#Confirm : एबीसीडी-3 में कैटरीना के साथ वरुण धवन, बजट 150 करोड़

पिछले कई दिनों से समाचार आ रहे थे कि निर्देशक-कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा की अगली डांस आधारित फिल्म में वरुण धवन और कैटरीना कैफ अपनी नृत्य क्षमता का परिचय देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Mar 2018 1:54:56

#Confirm : एबीसीडी-3 में कैटरीना के साथ वरुण धवन, बजट 150 करोड़

पिछले कई दिनों से समाचार आ रहे थे कि निर्देशक-कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा की अगली डांस आधारित फिल्म में वरुण धवन और कैटरीना कैफ अपनी नृत्य क्षमता का परिचय देंगे। अब इस बात पर आधिकारिक मोहर लग गई है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने कहा है कि वे भारत में डांस आधारित सबसे महंगी फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसे रेमो निर्देशित करेंगे और इसमें वरुण धवन और कैटरीना कैफ अभिनय करेंगे। बॉलीवुड गलियारों में कहा जा रहा है कि यह डांस आधारित सबसे महंगी फिल्म होगी जिसका अनुमानत: बजट 150 करोड़ होगा। इस फिल्म के गीतों को भव्य स्तर पर फिल्माया जाएगा। लाइफबेरीज.कॉम ने इस खबर की पुष्टि 15 दिन पहले ही कर दी थी। पढ़ें : [ वरुण धवन के साथ ABCD3 में नज़र आयेगी कटरीना कैफ ]

bollywood,katrina kaif,varun dhawan,abcd,abcd 3,abcd 3 movie,abcd 3 songs,download abcd 3

रेमो डांस आधारित दो फिल्म ‘एबीसीडी’ और ‘एबीसीडी 2’ निर्देशित कर चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। ‘एबीसीडी 2’ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ प्रभु देवा के.के. रैना नजर आए थे। इसने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। रेमो इस समय सलमान खान को लेकर ‘रेस 3’ बना रहे हैं जो इस वर्ष ईद पर प्रदर्शित होगी। लेकिन इसके पहले ही उन्हें यह फिल्म मिल गई।

कहा जा रहा है कि रेमो को इस फिल्म में सलमान खान के कहने पर कैटरीना कैफ को लेना पड़ा है। रेमो पहले सलमान खान को लेकर डांस फिल्म बनाना चाहते थे, स्वयं सलमान खान ने इस बात की पुष्टि की थी, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्म में युवा सितारों को लिया जाना चाहिए। इसके बाद उस फिल्म को स्थगित किया गया और सलमान खान ने अपने बैनर तले बन रही रेस-3 के निर्देशन की जिम्मेदारी रेमो को सौंप दी।

कैटरीना कैफ और वरुण धवन दोनों पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं और कैटरीना इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हालांकि कैटरीना से वरुण उम्र में चार वर्ष छोटे हैं लेकिन इसका असर स्क्रीन पर नजर नहीं आएगा। इसके साथ ही हवाओं द्वारा इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि सलमान खान भी इस फिल्म में अपनी नृत्य क्षमता का परिचय देते नजर आएंगे। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि उन पर फिल्म के कुछ विशेष दृश्यों के साथ एक-दो गीतों का फिल्मांकन भी किया जाएगा। हालांकि अभी तक इस फिल्म में सलमान के होने के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह