न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग के लिए माल्टा रवाना हुई कटरीना कैफ, साझा की तस्वीर

इस समय सलमान माल्टा में अपनी मां सलमा खान, अलविरा और उनके पति के साथ है और बहुत जल्द कटरीना कैफ भी इन लोगों के ज्वॉइन करने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Aug 2018 1:32:44

सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग के लिए माल्टा रवाना हुई कटरीना कैफ, साझा की तस्वीर

सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'भारत' की शुटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का पहला शिड्यूल कुछ समय पहले ही मुंबई में पूरा हुआ था। इस शिड्यूल में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी के भी सीक्वेंस थे और दोनों ने साथ में इसकी शूटिंग खत्म की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले शिड्यूल में सर्कस के सीन्स की शूटिंग हुई है और साथ ही एक गाना भी शूट किया गया है। इस गाने को काफी बड़े स्तर पर शूट किया गया था क्योंकि गाने में करीब 500 बैकग्राउंड डांसर्स ने हिस्सा लिया है।

वही अब इस फिल्म का दूसरा शिड्यूल माल्टा में शुरू हो गया है। इस समय सलमान माल्टा में अपनी मां सलमा खान, अलविरा और उनके पति के साथ है और बहुत जल्द कटरीना कैफ भी इन लोगों के ज्वॉइन करने वाली है।

बता दें कि पहले इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली थी, लेकिन वह बहुत जल्द अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी करने वाली है इसलिए उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया। अब फिल्म में उनके जगह कटरीना कैफ नजर आने वाली है और कुछ घंटे पहले ही कटरीना माल्टा के लिए रवाना हुई है। कटरीना ने माल्टा जाते हुए अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

bollywood,katrina kaif,malta,Salman Khan,bharat,bharat movie

अली अब्बास जफर की आखिरी फिल्म टाइगर जिंदा है में भी कटरीना और सलमान नजर आए थे और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। सलमान और कटरीना का एक फिल्म में रहने का मतलब है कि फिल्म तो हिट होनी ही है, साथ ही उनकी फिल्म कई रिकॉर्ड भी तोड़ देती है।

हाल ही में जब कटरीना से पूछा गया कि प्रियंका की जगह उन्हें लिया गया है इस पर उनका क्या कहना है, तो कटरीना ने काफी दिलचस्प जवाब दिया कटरीना ने कहा है कि ऐसा नहीं है। मैं इसे इस तरह से नहीं देखती हूं। अली अब्बास जफर मेरे बहुत अच्छे दोस्त है। कटरीना ने आगे कहा कि जब अली ने मुझे कॉल किया…पहले तो आपको बता दूं कि वह मुझे गोल्डफिश कहकर बुलाते है। उन्होंने कॉल किया और कहा कि गोल्डफिश मैं तुम्हें एक स्क्रिप्ट भेज रहा हूं…उसे पढ़ो और बताओ कि तुम्हें कैसी लगी? जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं समझ गई कि ये शानदार है और मैं मेरे रोल को लेकर काफी उत्साहित हूं। इससे भी ज्यादा मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं। हम मेरे ब्रदर की दुल्हन और टाइगर जिंदा है में काम कर चुके है और दोनों ही फिल्में सफल रही है। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि दोनों ही फिल्मों में काम करते मुझे काफी अच्छा अनुभव मिला है। मैंने जिस भी रोल का चुनाव करती हूं वह स्क्रिप्ट की वजह से करती हूं। मैं दोबारा उस टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।

बता दे, 'भारत' साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिन्दी रीमेक है। फिल्म 'ओड टू माई फादर' में 1950 से लेकर 2014 तक के समय को एक आम नागरिक के नजरिए से बड़े परदे पर पेश किया गया था। फिल्म 'भारत' में भी कुछ ऐसा ही दिखाया जाएगा, जिसमें सलमान खान के किरदार के माध्यम से आजादी के बाद से लेकर अब तक का समय बड़े परदे पर दिखाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक