न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

12 साल, 28 फिल्में, 17 फ्लॉप, 2 ब्लॉकबस्टर इसे कहते हैं ‘क्वीन’

अपने 12 साल के करियर में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कुल 28 फिल्में की हैं। इनमें 17 फिल्में असफल रहीं और बाकी हिट और एवरेज रहीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Mar 2018 1:39:42

12 साल, 28 फिल्में, 17 फ्लॉप, 2 ब्लॉकबस्टर इसे कहते हैं ‘क्वीन’

अपने 12 साल के करियर में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कुल 28 फिल्में की हैं। इनमें 17 फिल्में असफल रहीं और बाकी हिट और एवरेज रहीं। ‘वो लम्हें’ और ‘गैंगस्टर’ जैसी ऑफ बीट फिल्मों से शुरूआत करने वाली इस अभिनेत्री ने सिर्फ 2 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बल पर बॉलीवुड में अपनी वो पहचान बनाई जो शायद हर किसी के बस की बात नहीं है। वहीं दूसरी ओर अपनी फिल्मों से ज्यादा कंगना अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर सुर्खियों में रही हैं। ऋतिक रोशन के साथ हुए इनके विवाद ने तो फिल्म उद्योग को दो हिस्सों में बांट दिया था, जिसमें एक सपोटर था तो दूसरा हेटर।

कुछ दिन पूर्व ही कंगना के करियर की टर्निंग प्वॉइंट मानी जाने वाली फिल्म ‘क्वीन’ ने अपने प्रदर्शन के चार साल पूरे किए थे। इस फिल्म के बाद ही उन्होंने स्वयं को सुपर स्टार के तौर पर साबित किया। इसी फिल्म के बाद हर कोई कंगना के टैलेंट का मुरीद हो गया और वे रातों-रात सुपरस्टार बन गईं।

इन दिनों कंगना अपनी आने वाली दो बड़ी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। ये दो फिल्में हैं ‘मेंटल है क्या’ और ‘मणिकर्णिका’। पिछले चाल साल कंगना सफलता को तरस रही हैं। ‘क्वीन’ के बाद उनकी किसी फिल्म को सफलता प्राप्त नहीं हुई है। उन्हें एक हिट की सख्त दरकार है। कंगना को उम्मीद है कि उनकी 3 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘मणिकार्णिका’ उन्हें एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस की ‘क्वीन’ बनाने में मदद करेगी। यह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की बायोपिक है, जिसका निर्माण कंगना रनौत स्वयं कर रही हैं।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,manikarnika movie,manikarnika songs,download manikarnika

कुछ दिनों पूर्व इस फिल्म को लेकर भी विरोध मुखर हुआ था लेकिन निर्माताओं द्वारा तत्काल इसे लेकर विरोध करने वालों से बातचीत हुई, जिसके बाद यह मामला पूरी तरह से शांत हो गया। मणिकार्णिका के अतिरिक्त कंगना रनौत की एक और फिल्म ‘मेंटल है क्या’ भी प्रदर्शित होने वाली है जिसमें उनके साथ एक बार फिर से राजकुमार राव हैं। राजकुमार राव इससे पहले ‘क्वीन’ में नजर आए थे।

अब देखने वाली बात यह है कि क्या यह दोनों फिल्में कंगना रनौत को एक बार फिर से सफलता दिलवाने में सफल होती हैं या फिर उन्हें उसी स्थान पर खड़ा कर देंगी जहाँ से उन्होंने शुरूआत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल