न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

16 साल की उम्र में की थी बॉलीवुड में एंट्री, जाने काजोल की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से...

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चुलबुली एक्ट्रेस काजोल आज 5 अगस्त को अपना 44वां जन्मदिन मना रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Aug 2018 1:35:49

16 साल की उम्र में की थी बॉलीवुड में एंट्री, जाने काजोल की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से...

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चुलबुली एक्ट्रेस काजोल आज 5 अगस्त को अपना 44वां जन्मदिन मना रही है। 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली काजोल उस समय मात्र 16 साल की थीं और स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया था। तो आज जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।

- काजोल ने अपनी स्कूली शिक्षा पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेट स्कूल से ली है जहां वे हेड गर्ल थीं। डांस में उनकी रूचि थी।

- काजोल फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी निर्माता-निर्देशक रहे हैं। शोमू के अन्य भाई भी फिल्मों से जुड़े रहे। उनकी मां तनुजा, मौसी नूतन, नानी शोभना समर्थ और परनानी रतन बाई प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं।

-काजोल, रानी मुखर्जी, मोहनीश बहल, शरबनी मुखर्जी और अयान मुखर्जी सभी कजिन भाई-बहन हैं।

bollywood,kajol,kajol birthday

- काजोल अपने मुंहफट व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। वह बात मन में नहीं रखती और उनके हिसाब से वह 100 में से 99 लोगों को पसंद नहीं करतीं।

- काजोल को कविताएं लिखने और विज्ञान पर आधारित तथा डरावने उपन्यास पढ़ने का शौक है। सेट पर अक्सर उनके हाथ में किताब देखी जा सकती है।

- काजोल भगवान शिव को मानती हैं और एक ओम लिखी हुई हीरे की अंगूठी हमेशा पहने रहती हैं।

- काजोल की पहली सफल फिल्म बाजीगर थी। पहले श्रीदेवी फिल्म में दोनों बहनों का रोल करने वाली थीं जिसे बाद में काजोल और शिल्पा शेट्टी ने निभाया।

bollywood,kajol,kajol birthday

- काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी बेहद सफल रही है और दोनों की साथ में की गई कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं रही। बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज़ खान ब्लॉकबस्टर रही हैं। हां, 'दिलवाले' मुनाफे का सौदा जरूर रही, लेकिन शाहरुख-काजोल की अन्य फिल्मों के मुकाबले इसकी सफलता थोड़ी फीकी है।

- गुण्डाराज के सेट पर काजोल और अजय देवगन का रोमांस शुरू हुआ था।

- अपने करियर के शिखर पर बैठी काजोल ने जब अजय से शादी कर ली तो कई लोगों ने काजोल के फैसले की आलोचना की।

- अजय देवगन और काजोल का रहन-सहन तथा मिजाज एक-दूसरे से बिलकुल जुदा है। इसे देखते हुए कई लोगों का मानना था कि दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिकेगी, लेकिन इस समय दोनों की जोड़ी की मिसाल दी जाती है।

- काजोल-अजय की एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग है।

- काजोल को करण जौहर अपनी फिल्मों के लिए लकी मानते हैं। यही वजह है कि करण द्वारा निर्देशित हर फिल्म में काजोल नजर आती हैं।

- काजोल की फिल्म 'गुप्त' साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल का किरदार नकारात्मक था। काजोल कई बार इंटरव्यू में इस रोल को अपने फिल्मी करियर का सबसे मुश्किल किरदार कह चुकी हैं। इस किरदार के लिए काजोल को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।काजोल निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला थीं।

bollywood,kajol,kajol birthday

- फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के रूक जा ओ दिल दीवाने गाने में शाहरूख, काजोल को गिरा देते हैं। इस गाने की शूटिंग के दौरान शाहरूख को पता था कि वह काजोल को गिराएंगे, परंतु काजोल से यह बात छुपाई गई थी। आदित्य चोपड़ा काजोल के चेहरे पर आने वाले वास्तविक भावों को कैमरे में कैद करना चाहते थे।

- हिंदी फिल्मों के अलावा काजोल ने तमिल फिल्म में भी काम किया है। काजोल 'Minsaara Kannavu' फिल्म में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद काजोल ने कहा था कि प्रभुदेवा के साथ डांस करना काफी मुश्किल है।

- वीर जारा, मोहब्बतें, चलते चलते, दिल तो पागल है, 3 इडियट्स, कभी अलविदा ना कहना, और दिल से काजोल को ऑफर हुई थीं जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया था।

- अपने लुक की काजोल खास परवाह नहीं करती और कई बार तो शूटिंग के दौरान आईना भी नहीं देखतीं।

- काजोल का सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू लगा है। खास बात यह है कि काजोल की बेटी न्यासा भी सिंगापुर में ही पढ़ती है। जब इस स्टेच्यू का अनावरण किया गया तो काजोल की बेटी न्यासा भी वहां पर गई थीं।

- पद्मश्री से सम्मानित काजोल 6 फिल्मफेअर अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल