न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

4.45 करोड़ रुपये के साथ 6 दिनों में जॉन की फिल्म 'सत्यमेव जयते' ने कमाए इतने करोड़ रूपये

'सत्यमेव जयते’ ने अपने पहले सोमवार को 4.45 करोड़ रुपये का कारोबार करके 6 दिनों में अपने खाते में 61.36 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Aug 2018 7:02:37

4.45 करोड़ रुपये के साथ 6 दिनों में जॉन की फिल्म 'सत्यमेव जयते' ने कमाए इतने करोड़ रूपये

15 अगस्त को रिलीज हुई जॉन अब्राहम 'John Abraham' और मनोज बाजपेयी 'Manoj Bajpayee' की फिल्म ‘सत्यमेव जयते Satyamev Jayate’ बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शको द्वारा फिल्म को मिले भरपूर प्रेम से जॉन अब्राहम भी काफी खुश है। जॉन की फिल्म ने अपने पहले 5 दिनों में 56.91 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था और छठे दिन भी इसने अपनी अच्छी कमाई का सिलसिला जारी रखा है। ट्रेड से सामने आ रहीं खबरों की मानें तो ‘सत्यमेव जयते’ ने अपने पहले सोमवार को 4.45 करोड़ रुपये का कारोबार करके 6 दिनों में अपने खाते में 61.36 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। बता दे, 'सत्यमेव जयते' का बजट करीब 50 करोड़ है इस हिसाब से तो यह फिल्म पांच दिनों में बजट निकालने में कामयाब हो गई थी।

पहले दिन: 20.52 करोड़ रुपये
दूसरे दिन: 7.92 करोड़ रुपये
तीसरे दिन: 9.18 करोड़ रुपये
चौथे दिन: 9.03 करोड़ रुपये
पांचवे दिन: 10.26 करोड़ रुपये
छठे दिन: 4.45 करोड़ रुपये


अगर आप पांचवे दिन और छठे दिन के आंकड़ों की बीच का अंतर देखें तो वो बहुत ज्यादा नजर नहीं आता है। रविवार के बाद फिल्म की कमाई में कमी आना लाजमी थी लेकिन खुशी इस बात की है कि ‘सत्यमेव जयते’ ने अपने पहले सोमवार को लगभग 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। स्वतंत्रता दिवस पर जॉन की फिल्म के साथ रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड की छठे दिन की कमाई सामने आई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है जो पाचवे दिन के मुकाबले काफी कम है। फिल्म की कुल कमाई 74.25 करोड़ रुपये पहुँच गई है। बता दे, 'गोल्ड' का बजट करीब 70 करोड़ है।

सत्यमेव जयते’ अदाकारा आयशा शर्मा की डेब्यू फिल्म है। उनकी और जॉन की केमिस्ट्री को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से छक्का मार दिया है और सभी को बता दिया कि वो बॉलीवुड में लम्बा सफर तय करने आई हैं।

bollywood,john abraham,manoj bajpayee,satyamev jayate,box office collection

जहां तक बात जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की करें तो दोनों की अदाकारी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर रही है। जो भी दर्शक सिनेमाघर से ‘सत्यमेव जयते’ देखकर निकल रहे हैं, वो यही कह रहे हैं कि दोनों का काम उम्दा है। जहां जॉन अब्राहम ने सभी को अपने दमदार एक्शन से प्रभावित किया है, वहीं मनोज बाजपेयी के डायलॉग फिल्म की जान बन गए हैं। फिल्म का डायरेक्शन मिलाप जावेरी ने किया है। ‘सत्यमेव जयते’ से पहले मिलाप ने कई सारी फिल्मों को लिखा है लेकिन ‘सत्यमेव जयते’ एक निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म है। मिलाप ने इस फिल्म से दिखा दिया है कि वो आने वाले समय में बॉलीवुड को कई सारी मसाला एंटरटेनर्स देंगे।

फिल्म को मिल रही सक्सेस के बाद सेलिब्रेशन तो बनता है, लेकिन जॉन इस मामले में थोड़ा अलग नजरिया रखते हैं। जॉन इन दिनों गुलमर्ग में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और वह केरल में आई बाढ़ को देखते हुए सेलिब्रेशन के मूड में नहीं हैं।

जॉन का कहना है- ‘मैं फिल्म की सक्सेस से खुश हूं। हर कोई मुझसे पूछ रहा है कि हम सेलिब्रेशन कब कर रहे हैं, लेकिन ये मेरे लिए महज बिजनेस है और मैं अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। मैं फिलहाल केरल की स्थिति को लेकर चिंतित और परेशान हूं। केरल में मेरा परिवार है। हालांकि, वह सेफ हैं लेकिन अभी भी कई सारे लोग वहां फंसे हुए हैं।’ खैर, जॉन की ये बात वाकई सोचने वाली है कि केरल में लोगों की जिंदगी बाढ़ के चलते सामान्य नहीं चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल