न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'सत्यमेव जयते' : जॉन का दमदार एक्शन भारी पड़ा अक्षय की 'गोल्ड' पर, मंगलवार को फिल्म ने की धमाकेदार कमाई

‘सत्यमेव जयते’ से पहले मिलाप ने कई सारी फिल्मों को लिखा है लेकिन ‘सत्यमेव जयते’ एक निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Aug 2018 4:26:52

'सत्यमेव जयते' : जॉन का दमदार एक्शन भारी पड़ा अक्षय की 'गोल्ड' पर, मंगलवार को फिल्म ने की धमाकेदार कमाई

'सत्यमेव जयते' अदाकारा आयशा शर्मा की डेब्यू फिल्म है। उनकी और जॉन की केमिस्ट्री को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से छक्का मार दिया है और सभी को बता दिया कि वो बॉलीवुड में लम्बा सफर तय करने आई हैं। जहां तक बात जॉन अब्राहम John Abraham और मनोज बाजपेयी Manoj Bajpayee की करें तो दोनों की अदाकारी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर रही है। जो भी दर्शक सिनेमाघर से ‘सत्यमेव जयते Satyamev Jayate’ देखकर निकल रहे हैं, वो यही कह रहे हैं कि दोनों का काम उम्दा है। जहां जॉन अब्राहम ने सभी को अपने दमदार एक्शन से प्रभावित किया है, वहीं मनोज बाजपेयी के डायलॉग फिल्म की जान बन गए हैं। फिल्म का डायरेक्शन मिलाप जावेरी ने किया है। ‘सत्यमेव जयते’ से पहले मिलाप ने कई सारी फिल्मों को लिखा है लेकिन ‘सत्यमेव जयते’ एक निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म है।

bollywood,john abraham,manoj bajpayee,satyamev jayate,satyamev jayate box office collection,box office collection

वही कमाई की बात की जाये तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कुल 86.94 करोड़ की कमाई कर ली है। रिलीज़ के दूसरे सोमवार फिल्म ने 1.49 करोड़ रुपये और मंगलवार को 1.46 करोड़ का कारोबार किया है। वही इस फिल्म के साथ रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड ने मंगलवार को सिर्फ 1 करोड़ का ही कलेक्शन किया। बता दे, अक्षय की फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है, जबकि ‘सत्यमेव जयते’ इससे थोड़ा पीछे चल रही है। जॉन की फिल्म ऐसे ही कलेक्शन करती रही तो यह जल्द अक्षय की फिल्म की कमाई के करीब पहुंच जाएगी।

bollywood,john abraham,manoj bajpayee,satyamev jayate,satyamev jayate box office collection,box office collection

वीकडेज में फिल्म की रफ्तार देखकर लग रहा है कि फिल्म दूसरे हफ्ते में आसानी से 90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी। बता दें कि ‘सत्यमेव जयते’ कमाई के मामले में जॉन अब्राहम के करियर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इससे पहले जॉन की ‘हाउसफुल 2’, ‘रेस 2’ और ‘वेलकम बैक’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

बता दे, फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक सनकी शख्स का किरदार निभाया है, जो करप्ट पुलिसकर्मियों को बेरहमी से मौत के घाट उतार देता है। फिल्म में जॉन की इस सनक के सामने पुलिसकर्मी के रूप में मनोज बाजपेयी खड़े हैं। दोनों के डायलॉग जबरदस्त हैं, जो सिंगल स्क्रीन थिएटर्स की आॅडियंस को भा रहे हैं। फिल्म ने मल्टीप्लेक्स के मुकाबले सिंगल स्क्रीन में ज्यादा धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल