न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'धड़क' का दूसरा गाना 'झिंगाट' हुआ रिलीज, धमाकेदार है जाह्नवी-ईशान का डांस

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्‍म 'धड़क' का दूसरा गाना 'झिंगाट' रिलीज हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Jun 2018 2:57:32

'धड़क' का दूसरा गाना 'झिंगाट' हुआ रिलीज, धमाकेदार है जाह्नवी-ईशान का डांस

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्‍म 'धड़क' का दूसरा गाना 'झिंगाट' रिलीज हो गया है। 'धड़क' मराठी फिल्‍म 'सैराट' का रीमेक है साल 2016 में रिलीज हुई फिल्‍म 'सैराट' ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म साबित हुई थी। फिल्म 'धड़क' से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं।

'सैराट' की कहानी से लेकर इस फिल्‍म के किरादारों ने जैसे हर किसी के दिल में जगह बना ली थी। इस मराठी फिल्‍म को सिर्फ महाराष्‍ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्‍म का सबसे सुपरहिट गाना था 'झिंगाट' और अब जब करण जौहर इस फिल्‍म का रीमेक लेकर आ रहे हैं तो वह इस 'झिंगाट' के मोह से खुद को छुड़ा नहीं पाए हैं।

झिंगाट एक मस्‍ती भरा गाना है, जिसमें जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मस्‍तीभरे अंदाज में नाचते दिख रहे हैं। मराठी फिल्‍म का वही जादू और गानों का असली रस बरकरार रहे इसलिए 'धड़क' का संगीत भी म्‍यूजिक जोड़ी अजय-अतुल ने ही दिया है, जिन्‍होंने 'सैराट' का संगीत दिया था। इस गाने को गाया भी इस म्‍यूजिक डायरेक्‍टर जोड़ी ने ही है। गाने को सुनने के बाद आप एक ही बात कहेंगे धड़क का ये गाना फिल्म की जान है। उम्मीद की जा रही है कि दर्शक सैराट की तरह की इस सॉन्ग को भी पसंद करेंगे। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है।

इस फिल्‍म में 'झिंगाट' गाने को लिखा है अमित भट्टाचार्य ने। गाने में जाह्नवी और ईशान यूं तो अलग-अलग ही नाचते दिख रहे हैं लेकिन यह जोड़ी बेहद मजेदार अंदाज में नजर आ रही है।

बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर, ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल