न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सुई धागा' : ममता के लुक में आने के लिए सिर्फ लगते थे 20 मिनट : अनुष्का शर्मा

वही फिल्म के अनुष्का के लुक की बात की जाये तो एकदम देसी अंदाज़ में नज़र आ रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Aug 2018 5:37:55

'सुई धागा' : ममता के लुक में आने के लिए सिर्फ लगते थे 20 मिनट : अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन Varun Dhawan और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा Anushka Sharma की फिल्म 'सुई धागा Sui Dhaaga' 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है और हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'चाव लागा' किया गया है। तीन मिनट का यह गाना मौजी (वरुण धवन ) और ममता (अनुष्का शर्मा) के बीच भरोसे और प्यार की कहानी को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में पेश कर रहा है। पात्रों का स्ट्रगल गाने में नजर आता है तो उनके बीच की अंडरस्टैंडिंग भी बयां होती है। ‘चाव लागा’ रैप और रिक्रिएशन के दौर में ताजे हवा के झोंके की तरह आया है।

वही फिल्म के अनुष्का के लुक की बात की जाये तो एकदम देसी अंदाज़ में नज़र आ रही है। 'सुई धागा' में अनुष्का ममता का किरदार निभा रही हैं, जो अपने हुनर के दम पर अपने पांव पर खड़ी होती है। खुद के साथ ही अपने पति मौजी को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती है। 'सुई धागा' में अनुष्का शर्मा के लुक को लेकर काफी तारीफ भी हुई है और सोशल मीडिया पर तो कई तरह के मजाक भी बने। लेकिन अनुष्का इस किरदार से लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब रही हैं। 'सुई धागा' के कॉस्ट्यूम डायरेक्टर दर्शन जालान ने बताया कि उन्होंने अनुष्का के इस लुक के लिए ग्रामीण गृहणियों को लेकर खूब रिसर्च की थी।

अनुष्का शर्मा बताती हैं, "मुझे ममता का लुक बेहद पसंद है। यह बहुत ही सिम्पल है और फिल्मों में जिस तरह से इन किरदारों को दिखाया जाता है, उनसे एकदम जुदा है। मैं ऑडियंस की आभारी हूं कि उन्हें ममता का कैरेक्टर पसंद आया। ममता के इस लुक का क्रेडिट दर्शन और मेरे मेकअप आर्टिस्ट क्लोवर वूटोन को जाता है। सबसे बढ़िया बात यह कि मुझे ममता के लुक में आने के लिए सिर्फ 20 मिनट ही लगते थे। मेरी फिल्मोग्राफी में ममता हमेशा बहुत स्पेशल रहेगी।"

दर्शन बताते हैं, "अनुष्का का कैरेक्टर और लुक बहुत ही सिम्पल है और इससे चीजें थोड़ी जटिल भी हो जाती है। कैरेक्टर एक निम्न मध्यवर्गीय परिवार की गृहणी का है जो शहर से दूर रहती है। हमने तय किया कि अनुष्का सिंथेटिक साड़ियां पहनेंगी क्योंकि न वे सिर्फ सस्ती होती हैं बल्कि आसानी से धुल और सूख भी जाती हैं। मेरी राय में। इस तरह के किरदार को लुक देना बहुत मुश्किल है। इसमें चूक की कोई गुंजाइश नहीं है। मैंने कुछ भी फाइनल करने से पहले इन लोगों को काफी करीब से देखा। अकसर हमारे घर पर शनिवार को एक महिला स्थानीय मंदिर के लिए चंदा लेने आती थी, वो मेरे जेहन में थी। वो हमेशा एक जैसे कलर टोन वाली सिंथेटिक साड़ियां पहनती थी और हमेशा अपना सिर ढककर रखती थी। ऐसा वह सिर्फ परंपरा के लिहाज से नहीं करती थी बल्कि यह उसे गर्मी और ठंड से भी बचाता था। इस तरह की यादें इस किरदार को गढ़ने में मददगार रहीं।"

'सुई धागा' में मौजी का किरदार वरुण धवन निभा रहे हैं। यह पहला मौका है जब वरुण धवन और अनुष्का शर्मा एक साथ आ रहे हैं। यश राज फिल्म्स की 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' 28 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म को मनीष शर्मा ने प्रोड्यूस किया है और इसका डायरेक्शन शरत कटारिया ने किया है। ये जोड़ी इससे पहले 'दम लगा के हईशा' भी बना चुकी है।

bollywood,anushka sharma,varun dhawan,sui dhaaga

आपको बता दें कि दोनों की यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। वहीं फिल्म का टाइटल 'लाइफ पार्टनर से बिजनेस पार्टनर तक' दिया गया है। फिल्म के इस टाइटल से ही यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फिल्म दोनों के एक दूसरे से शादी करने से लेकर एक साथ छोटा बिजनेस शुरू करने की कहानी को दर्शाती है। फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया द्वारा किया गया है।

बता दे, वरुण और अनुष्का की ‘सुई धागा’ के ट्रेलर की भी खूब तारीफ हुई थी। ‘बदलापुर’ और ‘अक्टूबर’ के बाद एक बार फिर वरुण एक और यादगार परफॉरर्मेंस देने के लिए तैयार हैं। फिल्म में दोनों ही एक्टर अपनी छवि से उलट नॉन ग्लैमरस किरदारों में नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक