न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रही है प्रियंका चोपड़ा, शेयर की पहली तस्वीर

वही भारत छोड़ने के बाद प्रियंका ने आज आधिकारिक तौर पर अपनी बॉलीवुड कमबैक फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग शुरू कर दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Aug 2018 8:00:34

इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रही है प्रियंका चोपड़ा, शेयर की पहली तस्वीर

अपने 15 साल लंबे फिल्मी करियर में प्रियंका ने कई तरह के रोल अदा करे है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में प्रियंका ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है और उनके फैंस ने भी हर रोल में प्रियंका को पसंद किया है। पिछले दो सालों से अपनी हॉलीवुड फिल्मों को लेकर प्रियंका बॉलीवुड से दूर थी लेकिन अब वह कमबैक करने वाली है। पहले खबर थी कि प्रियंका सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में कमबैक करेगी लेकिन उन्होंने अंतिम समय पर इस फिल्म को न करने का फैसला किया। मीडिया में खबरे आईं थी कि उन्होंने ‘भारत’ निक जोनस के साथ शादी के चलते छोड़ी है लेकिन बाद में बताया गया कि उन्होंने यह फिल्म किसी हॉलीवुड फिल्म के कारण छोड़ी है।

वही भारत छोड़ने के बाद प्रियंका ने आज आधिकारिक तौर पर अपनी बॉलीवुड कमबैक फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रियंका फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों को दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘द स्काई इज पिंक’ के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘आज मैं बहुत ही उत्साहित और खुश हूं। कुछ कहानियां कहने के लिए ही बनती हैं। आइशा चौधरी और उनके माता पिता अदिति और निरेन की कहानी को हम पेश करने जा रहे हैं, फिल्म का टाइटल द स्काई इज पिंक है। फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है।’

फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को प्रियंका चोपड़ा रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस भी कर रही हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ-साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। ‘द स्काई इस पिंक’ को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं।

‘द स्काई इज पिंक’ एक विषय आधारित फिल्म है, जिसकी शूटिंग एक बार में ही खत्म हो जाएगी। इसके लिए प्रियंका को बहुत ज्यादा वक्त नहीं देना पड़ेगा। इसी कारण से उन्होंने सोनाली बोस की फिल्म से वापसी करने का फैसला लिया है। इसके दूसरी तरफ ‘भारत’ की शूटिंग लम्बे समय तक अलग-अलग लोकेशन्स पर होनी है, प्रियंका इतना समय देने को तैयार नहीं थीं। जिस कारण उन्होंने सलमान खान की फिल्म से किनारा करना ही बेहतर समझा।

आज भी असफल होने से बहुत डर लगता है

प्रियंका चोपड़ा अपनी करियर के जिस मुकाम पर हैं, वहां उन्हें देखकर ऐसा लगता नहीं है कि उन्हें किसी चीज से डर लगता होगा लेकिन ऐसा नहीं है.. प्रियंका के अनुसार उन्हें आज भी असफल होने से बहुत डर लगता है।

अपने करियर के बारे में बात करते हुए प्रियंका कहती हैं, ‘मुझे असफल होने से बहुत डर लगता है। मुझे असफल होने से नफरत है। मैं असफलताओं को हैंडल नहीं कर पाती हूं। जब मैं किसी काम को करने में असफल हो जाती हूं तो मेरी मां सबसे बस यही कहती है कि उसे कुछ वक्त के लिए अकेला छोड़ दो।’

‘मर्द’ वाला किरदार निभाना चाहती हैं

प्रियंका ने बताया कि उनका ड्रीम है की वो ‘मर्द’ वाला किरदार निभाए। यहां मर्द से मतलब अमिताभ बच्चन की फिल्म से नहीं बल्कि जेंडर से है। अमेरिकी सीरियल ‘क्वांटिको’ में अपने रोल के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि हर महिला को ‘एलेक्स पैरिश’ जैसा होना चाहिए जो अपने किसी भी फैसले के लिए पछतावा न करे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक