न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण जौहर के साथ झगड़ा हुआ खत्म, लेकिन बॉलिवुड में मेरी कोई अभिनेत्री दोस्त नहीं: काजोल

मीडिया से बातचीत करते हुए काजोल ने बताया कि करण जौहर Karan Johar के साथ हुआ उनका झगड़ा अब खत्म हो गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Aug 2018 7:06:17

करण जौहर के साथ झगड़ा हुआ खत्म, लेकिन बॉलिवुड में मेरी कोई अभिनेत्री दोस्त नहीं: काजोल

अभिनेत्री काजोल Kajol ने अपने 44वें जन्मदिन पर अपनी आगामी फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला Helicopter Eela' का ट्रेलर लॉन्च किया था। ट्रेलर के साथ काजोल ने ट्वीट किया, 'हेलीकॉप्टर ईला' का ट्रेलर जारी। फिल्म सात सितंबर को हर जगह होगी।" ट्रेलर के बाद अब काजोल इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए काजोल ने बताया कि करण जौहर Karan Johar के साथ हुआ उनका झगड़ा अब खत्म हो गया है। दोनों फिर से अच्छे दोस्त बन गए हैं, लेकिन बॉलिवुड इंडस्ट्री में उनकी कोई अभिनेत्री दोस्त नहीं है।

bollywood,karan johar,kajol,helicopter eela

काजोल की मानें तो उन्हें कई अभिनेत्रियों का काम बहुत पसंद है, लेकिन उनकी खास दोस्तों में किसी अभिनेत्री का नाम कभी नहीं रहा। काजोल बताती हैं, 'मैं किसी के साथ भी ज्यादातर सोशल ही नहीं हूं। अगर आप पार्टियों में जाते हैं और उस तरह की दोस्ती की बात करें तो फिल्म इंडस्ट्री में मेरी कोई सहेली नहीं है। मैं बॉलिवुड में किसी की दोस्त नहीं हूं। यह जरूर है कि बॉलिवुड में बहुत सारे ऐसे लोग जरूर हैं, जिनका मैं बेहद सम्मान करती हूं और उनको पसंद भी करती हूं।'

काजोल बताती हैं, 'आज के जमाने की कई अभिनेत्रियां हैं, जिनसे मैं मिल चुकी हूं और मुझे वह पसंद हैं। मैं विद्या बालन से मिली और मुझे वह बहुत ज्यादा पसंद हैं। वह बहुत अच्छी, प्यारी और मजाकिया हैं, उन्होंने मेरे लिए दो-तीन बार मेरे लिए फोटो भी खींची थी। आलिया, जैकलीन, कृति सैनन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन मुझे बहुत पसंद हैं। कृति ने तो 'दिलवाले' में मेरी बहन का रोल भी किया था।'

काजोल हंसते हुए आगे कहती हैं, 'मैं उम्मीद करती हूं यह सब नए कलाकार मुझसे थोड़ा डरते हों, मेरे औरा में थोड़ा तो ऐसा कुछ होना चाहिए, जिससे वह डरें।' करण जौहर से पहले झगड़े और बाद में दोस्ती की बात पर कहती हैं, 'मुझे लगता है दोस्तों में लड़ाई होती रहती है। सच्चे दोस्त तो वही होते हैं, जो लड़ाई करके भी रिश्ता बना कर रखते हैं। इस समय हम बिल्कुल ठीक हैं।'

bollywood,karan johar,kajol,helicopter eela

बता दे, खबर आई है कि 'हेलीकॉप्टर ईला' के निर्देशक प्रदीप सरकार के डेंगू के चलते अस्पताल में भर्ती होने के कारण इसकी रिलीज के समय को आगे बढ़ाकर अक्टूबर में कर दिया गया है। पहले यह फिल्म सात सितंबर में रिलीज होने वाली थी।

फिल्म के आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, प्रदीप डेंगू से पीड़ित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। बयान में कहा गया, "अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद 'हेलीकॉप्टर ईला' की शूटिंग शेड्यूल को पूरा करने के लिए अमिताभ बच्चन वके साथ वाले दृश्य के लिए वह आएं। सेट पर उनकी विशेष देखभाल के लिए एक एंबुलेंस और डॉक्टर को रखा गया। शूटिंग पूरी करने के बाद इलाज जारी रखने के लिए वह फिर अस्पताल में भर्ती हो गए।" बयान में कहा गया कि हालांकि, फिल्म के निर्माता अजय देवगन फिल्म को सितंबर में रिलीज करने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने और फिल्म के एक अन्य निर्माता जयंतीलाल गडा (पेन इंडिया लिमिटेड) ने इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ाकर 12 अक्टूबर कर दिया है।

फिल्म में काजोल एक सिंगल मां और उभरती गायिका के किरदार में हैं। इसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिद्धि सेन अभिनेत्री के बेटे के किरदार में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक