न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाया जाएगा, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया है। 54 साल की श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Feb 2018 10:02:39

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाया जाएगा, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया है। 54 साल की श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां श्रीदेवी की हार्ट अटैक से तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 2017 में आई ‘मॉम’ थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां, जान्‍हवी और खुशी कपूर हैं।

bollywood,sridevi,boney kapoor,bollywood news

घर के बाहर जुटी भीड़

अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं। फैंस का कहना है कि वो ये सुनकर अभी भी शॉक्ड हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं। श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और में भी काम किया है। श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सोलवां सावन से 1979 में की थी। श्रीदेवी को तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। साल 2013 में भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था। वही हाल ही में 2012 में उनकी वापसी वाली फिल्म इंग्लिश विंग्लिश का दूसरा भाग इस वर्ष के मध्य में शुरू होने वाला था जिसके लिए उन्होंने गौरी शिंदे को स्वीकृति दे दी थी।

bollywood,sridevi,boney kapoor,bollywood news

श्रीदेवी के मौत की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे में है।

# श्रीदेवी की मौत खबर पर पीएम मोदी ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी।

# सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर लिखा, 'श्रीदेवी- दमदार एक्टिंग का पावरहाउस, लंबी यात्रा से उन्होंने सफलता हासिल की जो कि अचानक खत्म हो गया। उनकी आत्मा को श्रद्धाजलि अर्पित।'

# श्रीदेवी के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके कहा कि, 'मेरे पास शब्द नहीं है। जिन्होंने भी श्रीदेवी को प्यार किया उन सभी को सांत्वना।'

# श्रीदेवी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, ”भारत की फेवरिट अभिनेत्री श्रीदेवी के अकस्‍मात निधन की खबर से हैरान हूं। श्रीदेवी बेहद प्रतिभाशाली और वर्सेटाइल अभिनेत्री थीं जिनका काम विभिन्‍न विधाओं और भाषाओं में फैला था। उनके परिवार के संग मेरी सहानुभूति है। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति दे।”

# राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रीदेवी के निधन के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने ट्वीट किया, ”सिने तारिका श्रीदेवी के निधन की जानकारी पाकर सदमे में हूं। वह अपने लाखों-करोड़ों प्रशंसकों को अकेला छोड़ गईं। मूंद्रम पिराई, लम्‍हे और इंग्लिश विंग्‍लिश जैसी फिल्‍मों में उनका अभिनय अन्‍य अभिनेताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके परिवार व करीबियों के संग मेरी पूरी सहानुभूति है।”

# तमिल सुपरस्‍टार रजनीकांत ने लिखा है, ”मैं बेहद हैरान और परेशान हूं। मैंने एक बहुत प्‍यारा दोस्‍त खोया है और इंडस्‍ट्री ने एक सच्‍चा लीजेंड। उनके परिवार और दोस्‍तों के लिए मेरा दिल रोता। मैं उनका दर्द महसूस कर सकता हूं। ईश्‍वर तुम्‍हारी आत्‍मा को शांति दे श्रीदेवी, तुम्‍हें मिस करेंगे।”

# महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'न जाने क्यूं, एक अजीब सी घबराहट हो रही है!! अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की खबर आने लगीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह