न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान हाशमी - 15 साल: 37 फिल्में, 3 ब्लॉकबस्टर, 10 सुपरहिट, 15 हिट, 9 असफल

गत 1 सितम्बर को प्रदर्शित हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘बादशाहो’ को बॉक्स ऑफिस पर वो कामयाबी प्राप्त नहीं हुई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Oct 2017 11:01:32

इमरान हाशमी - 15 साल: 37 फिल्में, 3 ब्लॉकबस्टर, 10 सुपरहिट, 15 हिट, 9 असफल

गत 1 सितम्बर को प्रदर्शित हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘बादशाहो’ को बॉक्स ऑफिस पर वो कामयाबी प्राप्त नहीं हुई है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। प्रदर्शन पूर्व इसे सौ करोड़ी फिल्म माना जा रहा था, इसका कारण थे अजय देवगन और मिलन लूथरिया का फिर से एक साथ आना। अजय देवगन और इमरान हाशमी के साथ मिलन इससे मिलने ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई’ और ‘द डर्टी पिक्चर’ जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में दे चुके थे और बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘कच्चे धागे’ में वे अजय देवगन के साथ सैफ अली खान और मनीषा कोइराला को निर्देशित कर चुके थे। ऐसे में इस तिकड़ी फिर से एक साथ आना सफलता का पर्याय माना जा रहा था। ‘बादशाहो’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 80 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

‘बादशाहो’ से पूर्व इमरान हाशमी की गत वर्ष दो फिल्मों ‘राज रीबूट’ और ‘अजहर’ का प्रदर्शन हुआ था। लेकिन इन दोनों फिल्मों की असफलता ने इमरान हाशमी के करियर पर एक सवालिया निशान लगा दिया। हालांकि बादशाहो कामयाब फिल्मों की श्रेणी में है लेकिन इसकी सफलता का सारा श्रेय अजय देवगन के खाते में गया है।

अपने 15 साल के करियर में 34 फिल्मों में मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आने वाले इस अभिनेता ने ‘बादशाहो’ से पहले लगातार 9 असफल फिल्में देकर अपने आपको आश्चर्यचकित किया। इन फिल्मों की असफलता ने निश्चित रूप से उनको बॉलीवुड में पिछली पायदान पर पहुंचा दिया है। अपने करियर में सबसे ज्यादा महेश भट्ट की फिल्मों में नजर आने वाले इमरान हाशमी ने अन्य निर्माताओं के साथ कम ही काम किया है। एक समय पर उन्होंने लगातार दो ब्लॉक बस्टर फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया था।

bollywood,emraan hashmi,bollywood journey

वर्ष 2003 में विक्रम भट्ट निर्देशित ‘फुटपाथ’ से डेब्यू करने वाले इमरान हाशमी की ‘बादशाहो’ 37वीं फिल्म है। इन 37 फिल्मों में एकता कपूर की ‘द डर्टी पिक्चर’ और मुकेश भट्ट की ‘मर्डर-2’ ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने अपनी लागत वसूलने के साथ मुनाफा कमाया है। एक तरफ जहाँ द डर्टी पिक्चर ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, वहीं दूसरी ओर ‘मर्डर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड का कारोबार किया था। इन फिल्मों के अतिरिक्त इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस पर मर्डर (2004), गैंगस्टर (2006), जन्नत (2008) और जन्नत-2 (2012) सुपरहिट फिल्में दी हैं।

bollywood,emraan hashmi,bollywood journey

इमरान हाशमी की फिल्मों की सफलता में दो चीजों का विशेष योगदान रहा ह एक संगीत और दूसरा चुम्बन दृश्य। दर्शको को आज भी उनकी फिल्मों का संगीत याद आता है विशेष कर मर्डर (भीगे होंठ तेरे प्यासा दिल मेरा), गैंगस्टर (तू ही मेरा रब है खुदा है, तू ही दिन है मेरा) के गीतों को सुनकर उन्हें बार-बार गुनगुनाने का मन करता है। एक वक्त ऐसा भी था जब वे बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से ख्यात हुए। उन्होंने अपनी हर फिल्म में नायिका के होंठों का चुंबन लिया है।

bollywood,emraan hashmi,bollywood journey

बादशाहो से पहले इमरान हाशमी की अन्तिम हिट फिल्म ‘राज-3’ (2012) थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके हॉरर फिल्मों के लिए सफलता की नई परम्परा शुरू की थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने चार साल में लगातार 9 असफल फिल्में दीं। इमरान हाशमी में अभिनय क्षमता तो है लेकिन उनमें फिल्म साइन करने की समझ नहीं है। उनकी अब तक जितनी भी फिल्में असफल रही हैं उनमें कथा-पटकथा के साथ-साथ निर्देशन की कमी का रही है। इस वर्ष उन्होंने ‘बादशाहो’ की सफलता के साथ एक बार फिर से दर्शकों में अपनी एक पहचान बनाने में सफलता प्राप्त की है। उम्मीद है आने वाले समय में वे अच्छी पटकथा वाली फिल्मों में काम करके फिर से स्वयं को बॉलीवुड को सबसे महंगा सितारा साबित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती