बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस वक्त नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रडार पर हैं। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के केस में ड्रग एंगल की जांच के दौरान एनसीबी के हाथ कुछ सेलेब्स के नाम लगे हैं जो ड्रग्स लेते हैं, या ड्रग पेडलर ने इनका संबंध है। एनसीबी ने अभी सारे नामों का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन चार अभिनेत्रियों सारा अली ख़ान (Sara Ali Khan), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। आज यानी 25 सिंतबर और 26 सितंबर को इनसे पूछताछ की जानी है। एनसीबी दीपिका से शनिवार को पूछताछ करेगी, लेकिन उससे पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने एनसीबी को अर्जी लगाई है कि वह पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहने की इच्छा जाहिर करते हुए इसके पीछे की वजह भी बताई है।
रणवीर ने एनसीबी (NCB) को अर्जी लगाई है कि वह पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहना चाहते हैं। इसमें कहा गया है कि उनकी पत्नी दीपिका को कभी-कभी घबराहट होती है। इसलिए उन्हें उनके साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। रणवीर ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। नियमों को जानते हैं कि वह जांच के समय मौजूद नहीं रह सकते, फिर भी एनसीबी कार्यालय के अंदर तक की अनुमति दी जानी चाहिए। हालांकि, उनकी इस अपील पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इससे पहले, दीपिका ने एनसीबी के नोटिस के जवाब में कहा कि वह पूछताछ में शामिल होंगी और जांच में सहयोग करेंगी।
बता दे, दीपिका पादुकोण गुरुवार रात को गोवा से मुंबई पहुंचीं। पति रणवीर सिंह भी उनके साथ थे। सुरक्षा की वजह से वे करीब 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर रहीं।














