न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मेन्द्र और सलमान खान की जुगलबंदी के साथ र‍िलीज हुआ 'यमला पगला दीवाना फ‍िर से' का ट्रेलर, देखे

बॉल‍िवुड ऐक्‍टर धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल एक बार फ‍िर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Aug 2018 6:50:09

धर्मेन्द्र और सलमान खान की जुगलबंदी के साथ र‍िलीज हुआ 'यमला पगला दीवाना फ‍िर से' का ट्रेलर, देखे

बॉल‍िवुड ऐक्‍टर धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल एक बार फ‍िर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें तीनों देओल ने रंग जमाया हुआ है। मजेदार बात यह है कि इस दफा फिल्म में सलमान खान, रेखा और सोनाक्षी सिन्हा भी देओल्स के साथ आॅडियंस को गुदगुदाते हुए नजर आने वाले हैं। 'यमला पगला दीवाना' 2011 में र‍िलीज हुई थी जो क‍ि बड़ी ह‍िट साब‍ित हुई थी। इसके बाद 2013 में फ‍िल्‍म का दूसरा पार्ट र‍िलीज क‍िया गया था। इसे भी दर्शकों से ठीक-ठाक र‍िस्‍पॉन्‍स म‍िला था। फिल्म का ट्रेलर मजेदार है और इस दफा तीनों पंजाबी कैरेक्टर गुजरात में लैंड करने जा रहे हैं। जाहिर है ऐसे में इस घालमेल में आॅडियंस को मजा आने वाला है।

बत दे, अब तक ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ के दो गाने और टीजर रिलीज हो चुके हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुए फिल्म के टीजर में सलमान खान भी नजर आए थे। सलमान फिल्म के ट्रेलर में भी हैं। सलमान इस फिल्म में मस्ताना के किरदार में नजर आएंगे। फ‍िल्‍म 'यमला पगला दीवाना फ‍िर से' के ट्रेलर में कई मजेदार मोमेंट्स हैं ज‍िन्‍हें देखकर आपको हंसी आएगी। हालांकि, इस बार पहले दो पार्ट्स की तरह धर्मेंद्र और सनी-बॉबी की जोड़ी बाप-बेटे के रोल में नजर नहीं आएगी। वहीं, फ‍िल्‍म में कृति खरबंदा भी द‍िखाई देंगी।

bollywood,dharmendra,sunny deol,bobby deol,Salman Khan,sonakshi sinha,yamla pagla deewana phir se,yamla pagla deewana phir se trailer

प‍िछले साल 'पोस्‍टर बॉयज' और इस साल 'रेस 3' से कमबैक करने वाले बॉबी को भी इस फ‍िल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं। इसकी वजह है कि उन दोनों फ‍िल्‍मों का बॉक्‍सऑफ‍िस पर प्रदर्शन उम्‍मीद से कम रहा था।

ट्रेलर कि बात करे तो गुजरात में लिकर बैन का जिक्र करते हुए धर्मेन्द्र जहां मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं सनी देओल अपनी एक्शन छवि में ही हैं। फिल्म में धर्मेन्द्र और सलमान खान की जुगलबंदी भी मजेदार होने वाली है। ट्रेलर में सलमान का किरदार धर्मेन्द्र के किरदार से कहता है- ‘मार्केट में खबर है कि आपको भी मेरी तरह परियां दिखाई देती हैं’। दरअसल फिल्म में धर्मेन्द्र को परियां दिखाई देती हैं। इसके अलावा पंजाबी किरदारों का गुजराती बन जाना भी अपने आप में मजेदार है। फिल्म में बॉबी ने धर्मेन्द्र के शोले में किए गए आयकॉनिक सीन को भी रीक्रिएट किया है, हालांकि यहां बॉबी पानी के टंकी में नहीं चढ़े हैं।

‘यमला पगला दीवाना फिर से’ फिल्म का निर्देशन फिल्ममेकर नवनीत सिंह ने किया है। 'यमला पगला दीवाना फ‍िर से' 31 अगस्‍त को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी। बहरहाल, ‘यमला पगला दीवाना’ देओल्स के लिए सक्सेफुल फ्रेंचाइजी बनती जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक