न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिग्गज अभिनेत्री डेजी ईरानी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा - '6 साल की उम्र में हुआ था मेरा रेप'

50 के दशक में भारत की बेहतरीन चाइल्ड स्टार के तौर पर जानी जाने वालीं एक्ट्रेस डेज़ी ईरानी ने ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसको जानकर आप भी दंग रह जायेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Mar 2018 12:59:58

दिग्गज अभिनेत्री डेजी ईरानी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा - '6 साल की उम्र में हुआ था मेरा रेप'

50 के दशक में भारत की बेहतरीन चाइल्ड स्टार के तौर पर जानी जाने वालीं एक्ट्रेस डेज़ी ईरानी ने ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसको जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। डेजी ने बताया कि जब वो स्टारडम के पीक पर थीं तो उनका रेप हुआ था और उन्हें प्रताड़ित किया गया था। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार डेजी ईरानी ने दुनियाभर में यौन शोषण के खिलाफ चल रहे #MeToo कैंपेन के साथ ही अब अपनी चुप्‍पी तोड़ने का फैसला इसलिए लिया है। अपनी आपबीती के जरिए डेजी तमाम अभिभावकों और मेंटॉर को अपने बच्चों पर नजर रखने की हिदायत दी है। साथ ही डेजी ने उनसे अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने के लिए कहा है।

फराह खान और फरहान अख्‍तर की मौसी डेजी ईरानी ने आखिरकार 60 सालों बात अपने साथ हुई इस आप-बीती को जगजाहिर किया है। डेजी ने कहा कि, ‘जिस शख्स ने मेरा रेप किया था वह मेरा गार्जियन था। ‘हम पंछी एक डाल के’ फिल्म की शूटिंग के लिए वह मुझे मद्रास लेकर आया था। एक रात वह होटल के कमरे में आया और मेरे साथ रेप किया। उसने बेल्ट से मेरी पिटाई की और मुझे धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को भी बताया तो वह मुझे जान से मार देगा।’

डेजी ने आगे बताया कि, ‘उस शख्स की अब मौत हो चुकी है। उसका नाम नजर था। वह प्रसिद्ध गायक जोहराबाई अंबालेवाली का खास था। इंडस्ट्री में उसकी काफी अच्छी खासी जान पहचान थी, इसलिए मैं डर गई थी और इस बारे में किसी को नहीं बताया। डेजी ने एक और घटना के बारे में भी खुलासा किया और कहा कि जब मैं 15 साल की थी तो मेरी निर्माता मालिकचंद कोचर के घर पर छोड़कर आई थी कि मुझे ‘मेरे हुजूर’ में काम मिल जाए। उस निर्माता ने मुझे अकेला पाकर छूने की कोशिश की। मैं उसकी नीयत भांपकर वहां से किसी तरह से भाग आई।'

डेजी ने कहा कि चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट के लिए यह हमेशा काफी मुश्किल भरा होता है। डेजी ने अपनी मां के कहने पर महज 4 साल की उम्र से फिल्‍मों में काम किया। उन्‍होंने 'नया दौर', 'जागते रहो', 'बूट पॉलिश' और 'धूल का फूल' जैसी 50 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया। अधिकांश फिल्‍मों में वह एक लड़के के किरदार में नजर आई। वह अपने जमाने के टॉप स्‍टार राज कपूर, दिलीप कुमार, देव आनंद, वैजंती माला और मीना कुमारी आदि के साथ नजर आ चुकी हैं. डेजी आखिरी बार शाहरुख खान स्‍टारर फिल्‍म 'हैप्‍पी न्‍यू ईयर' में नजर आ चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह