जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को नकाबपोश बदमाशों ने छात्रों पर किए गए हमले को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों छात्रों, एनजीओ और प्रमुख हस्तियों ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर विरोध प्रदर्शन किया। वही बॉलिवुड के कई सिलेब्स सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। आलिया भट्ट, कृति सैनन, रीतेश देशमुख, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, फिल्म हंसल मेहता जैसे कई सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी निंदा की। इसके अलावा अनुराग कश्यप, अनुराग बसु, तापसी पन्नू, गौहर खान, विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, रिचा चड्ढा, अली फजल, रीमा कागती, दीया मिर्जा और कई लोगों ने सोमवार को मुंबई में प्रदर्शन किया। मुंबई के कार्टर रोड पर ये सिलेब्स एकजुट हुए। ऐक्टर राहुल बोस की आंख में चोट है फिर भी उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला लिया है।
Protestors offer #Maghrib prayers at Gateway of India during the protest against #JNUAttacks.
— Mumbai
LIVE updates: https://t.co/tiiL459aTX pic.twitter.com/L5uDeR5vxqतापसी पन्नू ने ट्वीट करके बांद्रा में इकट्ठे होकर स्टूडेंट्स के साथ खड़े होने की रिक्वेस्ट की है। उन्होंने ट्वीट किया था, आज रात 8 बजे कार्टर रोड बांद्रा। क्योंकि महान जिम्मेदार से ही महान शक्ति बनती है इसलिए मैं इससे पीछे नहीं हटना चाहती। #JNU आपके साथ हमारा प्यार और समर्थन है।
Actor @GAUAHAR_KHAN joins the peaceful protest at Carter road, Bandra.
— Mumbai Mirror (@MumbaiMirror) January 6,
LIVE updates: https://t.co/tiiL459aTX pic.twitter.com/gaySUCgsmU














