न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

7 बॉलीवुड सितारे जिनके विदेशों में भी है आलिशान बंगले, जिनकी कीमत है करोडो में

आइये जानते हैं उन सितारों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Jun 2018 8:49:32

7 बॉलीवुड सितारे जिनके विदेशों में भी है आलिशान बंगले, जिनकी कीमत है करोडो में

बॉलीवुड में मोटी कमाई करने वाले कलाकारों को उनकी स्टाइल के साथ उनके अमीर घरों के लिए भी जाना जाता हैं। इन सितारों की जितनी ज्यादा कमाई है उतना ही अच्छा इनका लाइफस्टाइल है। मुंबई में इन सितारों के कई आलिशान बंगले बने हुए हैं। लेकिन कई सितारे ऐसे भी है जिनके विदेशों में भी घर बने हुए हैं। जी हाँ, आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें विदेशों में अपनी मनपसंद जगहों पर आलिशान घर लिया हुआ हैं। तो आइये जानते हैं उन सितारों के बारे में।

bollywood celebrities,bollywood celebrities house outside india,bollywood

* शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान मुंबई के मन्नत बंगले में रहते हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो मुंबई के अलावा दुबई और लंदन में भी आलिशान बंगलों के मालिक हैं। दुबई के पाम जुमेराह में स्थित शाहरुख खान के बीच-फेसिंग विला की कीमत करीब 18 करोड़ रुपये है जबकि दुबई के अलावा लंदन के सेंट्रल एरिया में शाहरुख ने 195 करोड़ का एक अपार्टमेंट खरीद रखा है।

bollywood celebrities,bollywood celebrities house outside india,bollywood

* अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई में करीब 5 बंगलों के मालिक हैं। मुंबई के अलावा उन्होंने पेरिस में भी घर खरीदा है। दरअसल, सिटी ऑफ फैशन के नाम से मशहूर पेरिस अमिताभ की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। शायद इसलिए अमिताभ की पसंद को बखूबी जाननेवाली पत्नी जया बच्चन ने पेरिस में उन्हें एक घर खरीदकर गिफ्ट किया है।

bollywood celebrities,bollywood celebrities house outside india,bollywood

* सैफ अली खान

नवाब सैफ अली खान और उनकी बेगम साहिबा करीना कपूर खान को देश से ज्यादा विदेश की सैर करना पसंद हैं। इसलिए वो अक्सर स्विटजरलैंड में छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं और इसके लिए सैफ करीना ने स्ताद में चैलेट यानी स्विटजरलैंड में पहाड़ी पर सेकेंड होम बना रखा है।

bollywood celebrities,bollywood celebrities house outside india,bollywood

* अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार एक ऐसे स्टार हैं जो प्रॉपर्टी में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं। मुंबई के अलावा वो कनाडा को अपना दूसरा घर मानते हैं शायद इसलिए उन्होंने टोरंटो में एक अपार्टमेंट नहीं बल्कि पूरी पहाड़ी खरीद रखी है। अक्षय कुमार टोरंटो में कुछ पॉश अपार्टमेंट और बंगलों के मालिक हैं। इसके अलावा मॉरीशस बीच में उनका खूबसूरत बंगला भी है।

bollywood celebrities,bollywood celebrities house outside india,bollywood

* अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी दुबई के पॉश इलाके जुमेराह गोल्फ एस्टेट में एक विला खरीद रखा है। अभिषेक और ऐश्वर्या ने इस आलिशान बंगले को करीब 54 करोड़ रुपये में खरीदा था।

bollywood celebrities,bollywood celebrities house outside india,bollywood

* जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम भी विदेश में आलिशान घर के मालिक हैं। जॉन ने लॉस एंजिलिस के बेल एयर इलाके में एक घर खरीद रखा है। बताया जाता है कि जेनिफर एनिस्टन और एंजेलिना जॉली जैसे हॉलीवुड सितारे जॉन के पड़ोसी हैं।

bollywood celebrities,bollywood celebrities house outside india,bollywood

* शिल्पा शेट्टी

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा मुंबई के अलावा विदेशों में भी आलिशान बंगलों के मालिक हैं। बताया जाता है कि राज कुंद्रा ने दुबई के बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट खरीदकर शिल्पा को गिफ्ट किया था लेकिन छोटा होने की वजह से इस अपार्टमेंट को बेच दिया। शिल्पा और राज कुंद्रा ने इंग्लैंड के वेब्रिज, कनाडा के सरी, लंदन के मेफेयर और ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट ऑफ लंदन में आलिशान बंगले खरीद रखे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल